फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Erosion of soil in the dam ridge occurred in Karchull village, water started filling the village

Shahdol News: करचुल गांव में डैम के मेढ़ की मिट्टी का कटाव, गांव में भरने लगा पानी, 52  लोगों को रेस्क्यू किया

Thu, 29 Aug 2024 12:15 PM IST
Shahdol Bureau शहडोल ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 12:15 PM IST
सार

शहडोल जिले के जैतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस एवम राजस्व के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। इसके बाद लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। मिट्टी का कटाव होने से पानी गांव की ओर भर रहा है।

विज्ञापन
Erosion of soil in the dam ridge occurred in Karchull village, water started filling the village
डैम के मेढ़ की मिट्टी का हुआ कटाव

विस्तार

शहडोल जिले के जैतपुर के करचुल गांव में डैम की मेढ़ की मिट्टी का कटाव होने से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। हाल ही में हुई तेज बारिश के कारण डैम का जलस्तर बढ़ गया, जिसके चलते बीती रात मेढ़ का कटाव हो गया। इस कटाव के कारण पानी गांव की ओर बहने लगा। समय रहते ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन को सूचित किया, जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और 52 ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

विज्ञापन


कटाव के कारण पानी गांव के रिहायशी क्षेत्रों में भरने लगा, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। रात के समय ही करचुल गांव के 52 ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए उन्हें तीन किलोमीटर दूर भठिया स्थित सामुदायिक भवन में ठहराया गया।  जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने कटाव को रोकने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। इसके बाद ग्रामीणों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए अलग-अलग वाहनों का इस्तेमाल किया गया। 
विज्ञापन


प्रशासन की त्वरित कार्रवाई 
अधिकारियों ने बताया कि डैम की मेढ़ की मिट्टी के कटाव से पानी तेजी से गांव की ओर बढ़ रहा था। स्थानीय लोगों की सतर्कता और समय पर दी गई जानकारी से प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने भी बीती रात गांव का दौरा किया और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे सुरक्षित स्थान पर हैं और जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


24 साल पहले बना था डैम
यह डैम 24 साल पहले, वर्ष 2000 में, राहत कार्य मद से बनाया गया था। इसकी जल संग्रहण क्षमता 0.6 मिलियन घनमीटर है और सिंचाई के लिए 65 हेक्टेयर क्षेत्र की क्षमता रखता है। जैतपुर थाना प्रभारी रामकुमार गायकवाड ने बताया कि समय पर मिली जानकारी के चलते पुलिस और राजस्व के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पानी के गांव की ओर बढ़ने के कारण पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed