फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: Elderly man dies due to high voltage current in Jaitpur police station area

Shahdol News: हाईवोल्टेज करंट से बुजुर्ग की मौत, मवेशियों के लिए पेड़ में चढ़कर तोड़ रहे थे पत्तियां

Tue, 17 Jun 2025 12:31 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 17 Jun 2025 12:31 PM IST
सार

ग्रामीणों ने बताया कि वह अकेले ही मवेशियों को लेकर निकले थे, उनके साथ कोई नहीं था।जैतपुर थाना प्रभारी जिया-उल-हक ने बताया कि हमने मर्ग कायम कर लिया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम मंगलवार की सुबह किया गया।

विज्ञापन
Shahdol News: Elderly man dies due to high voltage current in Jaitpur police station area
जैतपुर थाना क्षेत्र की घटना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना में 72 वर्षीय बुजुर्ग लोटन यादव की करंट लगने से मौत हो गई। घटना कुंडेली गांव में उस समय हुई जब वे अपने मवेशियों के लिए पेड़ पर चढ़कर पत्तियां तोड़ने गए थे। पत्तियां तोड़ते समय वे 11 हजार वोल्ट की बिजली की तार की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


परिवार के सदस्यों ने बताया कि लौटन यादव सोमवार की सुबह अपने मवेशियों के लिए चारों तरफ चराई करने निकले थे। जब वे देर रात तक घर नहीं लौटे, तो हमने उनकी तलाश शुरू की। गांव के बाहर कुंडेली के एक पेड़ के नीचे उनके शव को देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया रात होने की वजह से पोस्टमार्टम की कार्रवाई नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक आज, प्रमोशन नीति के प्रस्ताव के प्रस्ताव को मिल सकती है मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


जैतपुर थाना प्रभारी जिया-उल-हक ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि बुजुर्ग करंट की चपेट में आ गए थे। हमने मर्ग कायम कर लिया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम मंगलवार की सुबह किया गया और इसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

ये भी पढ़ें- IAS नियाज खान ने अरब के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- भारत को अरब की संस्कृति से बचाना होगा

कुंडेली गांव के निवासी इस घटना से गहरे दुखी हैं। एक स्थानीय निवासी अमृत ने कहा लोटन एक बहुत ही अच्छे इंसान थे। उनकी मौत ने पूरे गांव को दुख में डाल दिया है। हम सभी उनके परिवार के साथ हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वह अकेले ही मवेशियों को लेकर निकले थे, उनके साथ कोई नहीं था। इसकी वजह से घटना की जानकारी तुरंत नहीं मिल पाई। जब वह रात में घर नहीं आए तब तलाश की गई तब घटना का पता लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed