फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol Paws were torn to pieces eyes were bleeding due to mobile explosion

Shahdol News: मोबाइल फटने से पंजे के उड़े चीथड़े, आंखें हुईं लहूलुहान, गेम खेलते समय हुआ विस्फोट

Thu, 02 May 2024 07:11 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 02 May 2024 07:11 PM IST
सार

मोबाइल मे गेम खेलते तेज आवाज के साथ उसमें विस्फोट हो गया, जिससे मोबाइल का उपयोग कर रही सत्रह वर्षीय किशोरी के एक हाथ के पंजे के चीथड़े उड़ गए। वहीं, उसकी दोनों आंखें खून से लथपथ हो गई।

विज्ञापन
Shahdol Paws were torn to pieces eyes were bleeding due to mobile explosion
देवलोंद पुलिस थाना (शहडोल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कभी-कभी मोबाइल का उपयोग कितना घातक हो सकता है, इसका पता आज उस समय चला ज़ब चार्ज में लगे मोबाइल में गेम खेलते तेज आवाज के साथ उसमें विस्फोट हो गया। इससे मोबाइल का उपयोग कर रही सत्रह वर्षीय किशोरी के एक हाथ के पंजे के चीथड़े उड़ गए। वहीं, उसकी दोनों आंखें खून से लथपथ हो गई।

विज्ञापन


यह घटना शहडोल जिले के देवलोंद थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हीया मे गुरुवार शाम को घटित हुई। घटना के बाद परिजनों द्वारा उसे घायल अवस्था में बाणसागर अस्पताल लाया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


इस संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार, देवलोंद थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हिया निवासी पंकज खैरवार की 17 वर्षीय पुत्री अपने घर मे मोबाइल चार्ज में लगाकर उसमें गेम खेल रही थी। इस दौरान अचानक तेज आवाज के साथ मोबाइल फट गया। इसकी चपेट में आने से किशोरी के हाथ के पंजे के चीथड़े उड़ गए। वहीं, विस्फोट के कारण उसकी दोनों आंखें खून से लथपथ हो गई। वर्तमान समय मोबाइल जहां जीवन की एक जरूरत बन चुकी है, वहीं कई बार थोड़ी सी असावधानी के कारण ऐसी घटनाओं से जिंदगी दांव में लग जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed