फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News Drunk students fought among themselves in hostel police pacified the matter

Shahdol News: शराब के नशे में छात्रों ने हॉस्टल में की आपस में मारपीट, पुलिस ने मामला कराया शांत

Fri, 13 Sep 2024 10:27 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 13 Sep 2024 10:27 PM IST
सार

विचारपुर स्थित एक सरकारी छात्रावास में बीते रात्रि शराब के नशे में छात्रों के बीच आपस में जमकर मारपीट हुई। पुलिस तक घटना के पहुंचने के बाद वहां पहुंच मामले को शांत कराया।

विज्ञापन
Shahdol News Drunk students fought among themselves in hostel police pacified the matter
विवाद के बीच पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के विचारपुर स्थित एक सरकारी छात्रावास में बीते रात्रि शराब के नशे मे छात्रों के बीच आपस में जमकर मारपीट हुई। पुलिस तक घटना की पहुंचने के बाद वहां पहुंच मामले को शांत कराया। मुख्यालय से कुछ दूर ग्राम विचारपुर स्थित शासकीय पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास मे सामने आया। जहां हॉस्टल के अंदर शराब पीने के बाद छात्रों के दो गुट के बीच जमकर लात घूंसे चले, जिसके बाद वहां रहने वाले अन्य छात्रों द्वारा इस बात की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


जानकारी लगने के बाद कोतवाली पुलिस रात्रि में ही मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद डांट डपटकर मामले को शांत कराया। इस घटना के बाद सवाल यह उठ रहा है कि छात्रावास में बच्चों के देख रेख के लिए अधीक्षक की नियुक्ति होती है। ऐसे में छात्र बाहर से शराब लाकर हॉस्टल को मयखाना बना रहे हैं और इसकी जानकारी अधीक्षक को नहीं लगी या फिर उन्होंने इस कृत्य को अपनी मूक सहमति दे रखी है।
विज्ञापन


सुरक्षा को लेकर चिंतित
उक्त हॉस्टल में दर्जनों की संख्या में दूरदराज से आए छात्र रहते हैं। जो यहां रहकर अपनी पढ़ाई करते हैं। इनमें से कुछ छात्र शराब खोरी मे लिप्त हो गए हैं। ऐसी स्थति में जो छात्र पढ़ने लिखने वाले हैं, वह हॉस्टल में बीते रात्रि शराब खोरी की घटना के बाद से अपनी सुरक्षा व पढ़ाई को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। नाम न छापने की शर्त पर छात्रों ने बताया कि यह सब कुछ काफी समय से हॉस्टल के अंदर चल रहा है। लेकिन इस पर जिम्मेदार अधिकारी अंकुश लगाने की ओर ध्यान ही नही दे रहे हैं, जबकि इस कृत्य की जानकारी उन्हें है। इस संबंध मे चर्चा करने के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास आनंद राय सिन्हा से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed