फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol: The body of an old man missing for two days was found in the village pond

Shahdol: गांव के तालाब में मिला दो दिन से लापता वृद्ध का शव, संदिग्ध मौत से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 23 Sep 2024 12:32 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 23 Sep 2024 12:32 PM IST
सार

जैतपुर थाना क्षेत्र के साखी गांव में दो दिन से लापता 65 वर्षीय वृद्ध मंडल पनिका की लाश गांव के तालाब में संदिग्ध अवस्था में मिली। परिजन और पुलिस लगातार वृद्ध की तलाश कर रहे थे।

विज्ञापन
Shahdol: The body of an old man missing for two days was found in the village pond
गांव का तालाब। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर से दो दिन से लापता वृद्ध की गांव के तालाब में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वृद्ध घर से अचानक लापता हो गया था। उसकी तलाश परिजन कर रहे थे। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी थी। पुलिस के साथ परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। तीसरे दिन गांव के तालाब में संदिग्ध अवस्था में वृद्ध की लाश मिलने की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन


जैतपुर थाना क्षेत्र के साखी गांव के रहने वाले मंडल पनिका उम्र 65 वर्ष घर से अचानक लापता हो गए थे। शाम तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने वृद्ध की तलाश शुरू कर दी। काफी तलाश करने के बाद भी मंडल का पता नहीं चल पाया। परिजन पुलिस के पास पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


तीसरे दिन वृद्ध के घर से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित साखी तालाब में वृद्ध का शव उतराता हुआ मिला। पानी में शव ग्रामीणों ने देख मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से पानी से शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान मंडल पनिका के रूप में हुई, जो घर से दो दिनों से लापता थे। परिजनों को भी मामले की पुलिस ने जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले पर मर्ग कायम कर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी जैतपुर रामकुमार गायकवाड़ ने बताया कि दो दिन से लापता वृद्ध की शव गांव के तालाब में मिला है। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार कर मामले पर मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed