फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dead body of a young man who left home after dispute with his father found hanging from

Shahdol News: पिता से विवाद के बाद घर से निकला युवक, बिजली के पोल से फांसी लगाकर की आत्महत्या

Mon, 28 Oct 2024 01:59 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 28 Oct 2024 01:59 PM IST
सार

थाना प्रभारी रामकुमार गायकवाड़ ने बताया कि युवक की मौत फांसी लगाने से हुई है। हालांकि, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Dead body of a young man who left home after dispute with his father found hanging from
शव को फंदे से उतारते लोग

विस्तार

शहडोल जिले के जैतपुर में एक 26 वर्षीय युवक ने बिजली के खंभे से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पत्नी मायके गई हुई थी। बीती रात पिता से विवाद के बाद युवक घर से निकल गया था, सुबह उसका शव बिजली के पोल से फांसी के फंदे में लटका हुआ मिला। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


जैतपुर थाना क्षेत्र के कोलुहा गांव के रहने वाले राहुल बैगा (पिता बबुआ बैगा) उम्र 26 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने बताया कि युवक की पत्नी कुछ दिन पहले मायके गई हुई थी। बीती रात राहुल का अपने पिता के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद वह नाराज होकर घर से निकल गया और सुबह तक वापस नहीं लौटा। सुबह घर से मात्र 200 मीटर की दूरी पर बिजली के पोल से उसका शव फांसी के फंदे में लटका हुआ मिला। शव देख स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी, जिससे घर और गांव में मातम छा गया। पुलिस ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, युवक ने बिजली के खंभे पर चढ़कर बीच में रस्सी बांधकर फांसी लगाई। आसपास के लोगों और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। थाना प्रभारी रामकुमार गायकवाड़ ने बताया कि युवक की मौत फांसी लगाने से हुई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा। अभी जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed