फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News Body of 35-year-old woman found floating in well was missing since Wednesday evening

Shahdol News: कुएं में उतराता मिला 35 साल की महिला का शव, बुधवार शाम से थी लापता, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 11 Jul 2024 10:51 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 11 Jul 2024 10:51 AM IST
सार

टिकुरी गांव के एक कुएं में 35 वर्षीय महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। महिला कल यानी बुधवार शाम से घर से लापता थी। महिला का शव घर से दो सौ मीटर की दूरी पर एक गहरे कुएं में मिला।

विज्ञापन
Shahdol News Body of 35-year-old woman found floating in well was missing since Wednesday evening
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल में जैतपुर थाना क्षेत्र के टिकुरी गांव के एक कुएं में 35 वर्षीय महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। महिला बुधवार शाम से घर से लापता थी। महिला का शव घर से दो सौ मीटर की दूरी पर एक गहरे कुएं में मिला है।

विज्ञापन


मामले पर गांव के लोगों का कहना है कि महिला काफी दिनों से बीमार चल रही थी, जिसकी वजह से उसने आत्महत्या कर ली होगी। हालांकि, घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच करना शुरू कर दी है। गुरुवार सुबह टिकुरी गांव में रोशनी साहू पति दशरथ साहू का शव उसके घर से कुछ दूरी पर एक गहरे कुएं में पानी में उतराता हुआ मिलने से क्षेत्र में हड़कंप से मच गया है। कुएं में शव देख लोगों ने परिजनों को मामले की जानकारी दी है। गांव के लगभग लोगों को पता था कि रोशनी बुधवार शाम से घर से लापता थी। शव देखकर लोगों ने परिजनों को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


जानकारी लगने के बाद परिजन घटना स्थल पहुंचे और मामले की खबर जैतपुर पुलिस को दी गई। जैतपुर पुलिस जानकारी लगने के बाद घटना स्थल पहुंची है और विवेचना शुरू कर दी। थाना प्रभारी रामकुमार गायकबाल ने बताया कि मामले पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। शव को कुएं से निकलवाया जाएगा और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया जा रहा है। गांव के लोगों का कहना कि काफी दिनों से महिला बीमार चल रही थी, जिससे वह मानसिक तनाव में भी रहती थी। जांच की जा रही है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed