फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dead body of 38 year old youth found in suspicious condition in Patharhatta village

Shahdol News: पथरहटा गांव में युवक की संदिग्ध अवस्था में घर में मिली पुरानी लाश, दुर्गंध से लोग थे परेशान

Fri, 29 Mar 2024 10:07 PM IST
शहडोल ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 29 Mar 2024 10:07 PM IST
सार

शहडोल के एक गांव में युवक की तीन दिन पुरानी लाश मिली है। लाश घर के अंदर बंद थी। बदबू आने से पुलिस पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Dead body of 38 year old youth found in suspicious condition in Patharhatta village
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के पथरहटा गांव में 38 वर्षीय युवक की संदिग्ध अवस्था में घर में लाश मिली है। मृतक घर में अकेला ही रहता था, पुलिस के अनुसार लाश तीन से चार दिन पुरानी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पथरहटा गांव में राजेंद्र कोल पिता रामदीन कोल का शव उसके घर के अंदर ही मिला है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव पुराना है। मृतक राजेंद्र कोल घर पर अकेला रहता था। वह काफी दिनों से मोहल्ले में दिखाई नहीं दिया था। उसके घर के भीतर से काफी बदबू आ रही थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो राजेंद्र कोल का घर का दरवाजा भीतर से बंद था। पुलिस स्थानीय लोगों के साथ दरवाजे को तुड़वा कर अंदर देखा तो घर पर राजेंद्र का शव तीन से चार दिन पुराना पड़ा है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। अस्पताल पीएम की कार्यवाही के लिए शव को लाया गया है।
विज्ञापन


घर के अंदर युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। वहीं कुछ लोग में चर्चा है कि युवक की हत्या कर दी गई होगी तो वहीं पुलिस मामले पर अभी कुछ स्पष्ट नहीं बता रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी एमएल रंगडाले का कहना है कि मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण का सही पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed