फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Cyber thugs gave a duplicate ATM of the thumb impression of the farmer's account

Shahdol News: साइबर ठगों ने बनवाया डुप्लीकेट एटीएम, किसान के खाते से निकाले लाखों रुपये, पुलिस कर रही जांच

Mon, 28 Oct 2024 01:05 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 28 Oct 2024 01:05 PM IST
सार

बैंक स्टेटमेंट से यह जानकारी मिली कि दिल्ली और झारखंड से किसी ने एटीएम और अन्य डिजिटल माध्यम से कई बार में किसान की जमा राशि निकाल ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Cyber thugs gave a duplicate ATM of the thumb impression of the farmer's account
शहडोल में किसान से ठगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के खैरहा थाना क्षेत्र के एक किसान, जिसका बैंक में खाता है, न तो उसने डिजिटल ट्रांजेक्शन के लिए कोई आईडी नहीं बनाई है, न ही उसके पास चेक बुक या एटीएम कार्ड है।

विज्ञापन


बिना ओटीपी आए ही उसके खाते से चार लाख 12 हज़ार रुपये अचानक गायब हो गए। किसान को इसका पता तब चला जब उसे पैसों की जरूरत पड़ी और वह अपने बैंक पहुंचा। बैंक में अधिकारियों ने उसे बताया कि उसके खाते में राशि नहीं है। इसके बाद से किसान काफी परेशान है और उसने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


एटीएम और यूपीआई जैसे डिजिटल ट्रांजेक्शन का कभी प्रयोग नहीं करने के बावजूद भी किसान के खाते से 4.12 लाख रुपये की रकम गायब हो गई है। खैरहा थानांतर्गत ग्राम खन्नाथ निवासी 45 वर्षीय कमल नारायण ने इस ठगी की लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक और साइबर सेल में दर्ज कराई है। कमल ने बताया कि तीन महीने पहले उसे कॉलरी से जो मुआवजे की राशि मिली थी, उसे उसने बैंक में जमा करवाया था। कुछ दिन पहले जब वह रकम निकालने बैंक पहुंचा तो उसे पता चला कि खाते में केवल 179 रुपये ही बचे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक स्टेटमेंट से यह जानकारी मिली कि दिल्ली और झारखंड से किसी ने एटीएम और अन्य डिजिटल माध्यम से कई बार में किसान की जमा राशि निकाल ली है। आश्चर्य की बात यह है कि कमल ने एटीएम लिया ही नहीं था और न ही अन्य डिजिटल तरीकों से लेनदेन किया है, क्योंकि वह पढ़ना-लिखना नहीं जानता और अंगूठा लगाकर ही लेनदेन करता है।


इस संबंध में साइबर सेल प्रभारी सत्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि एटीएम क्लोनिंग के मामले बढ़ते जा रहे हैं, और ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं। खाता धारक की सहमति के बिना एटीएम क्लोनिंग नहीं हुई होगी। इस मामले में जांच की जा रही है, और जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed