फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Commissioner issued show cause notice to Tehsildar and Naib Tehsildar, action taken on negligence

Shahdol News: कमिश्नर ने तहसीलदार और नायब तहसीलदार को जारी किया कारण बताओ नोटिस, लापरवाही पर मांगा जवाब

Fri, 18 Apr 2025 07:16 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 18 Apr 2025 07:16 PM IST
सार

संभाग कमिश्नर सुरभि गुप्ता ने जिन अधिकारियों को नोटिस जारी किए हैं, उनमें अनूपपुर जिले के तहसीलदार, कोतमा वृत्त के नायब तहसीलदार, आमडाड और पुष्पराजगढ़ के नायब तहसीलदार व जैतहरा और जैतपुर के नायब तहसीलदार शामिल हैं।

विज्ञापन
Commissioner issued show cause notice to Tehsildar and Naib Tehsildar, action taken on negligence
शहडोल कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता।

विस्तार

संभाग कमिश्नर सुरभि गुप्ता ने राजस्व प्रकरणों के समय पर निराकरण में लापरवाही बरतने वाले तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।  

विज्ञापन


दरअसल, शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में कमिश्नर गुप्ता ने संभाग के सभी कलेक्टरों से विभिन्न विभागों, विशेषकर राजस्व विभाग की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में यह बात सामने आई कि तहसीलदार और नायब तहसीलदार अपने कार्यों में लापरवाही बरत रहे हैं। इससे राजस्व प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक देरी हो रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पहले फ्लाइट, फिर दो दिन मालगाड़ी में सफर, अगरतला से विदिशा पहुंची दो बच्चों की मां, जानें प्रेम कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर ने जिन अधिकारियों को नोटिस जारी किए हैं, उनमें अनूपपुर जिले के तहसीलदार, कोतमा वृत्त के नायब तहसीलदार, आमडाड और पुष्पराजगढ़ के नायब तहसीलदार व जैतहरा और जैतपुर के नायब तहसीलदार शामिल हैं। बैठक में सुरभि गुप्ता ने कहा कि "राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि, कोई अधिकारी अपने दायित्वों का पालन नहीं करता तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: सौरभ शर्मा को फंडिंग करने पर घिरे कई रसूखदार, बढ़ेंगे आरोपी, कैंसर अस्पताल संचालक ने दिए थे 6.5 करोड़

वहीं, प्रशासनिक स्तर पर इस कार्रवाई का मिश्रित असर देखने को मिल रहा है। कुछ अधिकारियों ने जहां इस पहल का स्वागत किया है, वहीं कुछ ने यह भी चिंता जताई है कि बार-बार की जांच और चेतावनी से कार्य का माहौल प्रभावित हो सकता है।

ये वीडियो भी देखें...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed