फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bullet stuck in the stomach of crusher operator's son, condition critical Shahdol News

Shahdol News: क्रेशर संचालक के बेटे पर चली गोली! पेट में फंसी, हालत गंभीर, किसी ने चलाई या खुद मारी, उठे सवाल

Mon, 23 Sep 2024 07:35 PM IST
Shahdol Bureau शहडोल ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:35 PM IST
सार

युवक को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज लाया गया। युवक के पेट में गोली लगने की पुष्टि हुई है। हालांकि, उसे गोली कैसे लगी, इस बात को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। 

विज्ञापन
Bullet stuck in the stomach of crusher operator's son, condition critical Shahdol News
शहडोल मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में एक युवक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लाया गया है, जिसके पेट में गोली लगी हुई है। उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक को किसी ने गोली मारी है या उसने खुद पर गोली चलाई है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार, गोली युवक के पेट में फंसी हुई है। उसे गुपचुप तरीके से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया है। इस घटना पर पुलिस ने अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। इससे स्थिति और भी संदिग्ध हो गई है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, घटना अमलाई थाना क्षेत्र के ग्राम अमलाई की है। वहां के निवासी और क्रशर संचालक गणेश सिंह के 28 वर्षीय पुत्र ऋषभ सिंह को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। पुलिस इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी साझा करने के लिए तैयार नहीं है। इससे इस घटना के पीछे की सच्चाई और कारण अब तक अज्ञात बने हुए हैं। घटना को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी यह सामने आई है कि ऋषभ सिंह लंबे समय से किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि बीमारी से परेशान होकर ऋषभ ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद पर गोली चला दी। इस आत्मघाती कदम के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

जब इस संबंध में अमलाई थाना प्रभारी जेपी शर्मा से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक उनके पास कोई सूचना नहीं आई है। इस बयान से रहस्य और गहरा गया है। सवाल यह है कि जब गोली चली है तो अस्पताल प्रबंधन ने अब तक पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी और गुपचुप तरीके से इलाज क्यों किया जा रहा है?  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed