फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Firing in Narwar forest Shahdol youth alleges that two masked miscreants fired bullets

नरवार जंगल में गोलीबारी: शहडोल के युवक का आरोप- दो नकाबपोश बदमाशों ने चलाई गोली, पुलिस बोली- अभी पुष्टि नहीं

Fri, 27 Sep 2024 07:50 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 27 Sep 2024 07:50 PM IST
सार

सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पाण्डेय का कहना है कि नरवार के जंगल में गोली चलने की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। हमले में घायल मोनी सिंह का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। इसके बाद उससे बयान लिया जाएगा।

विज्ञापन
Firing in Narwar forest Shahdol youth alleges that two masked miscreants fired bullets
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल शहर के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरवार बिजौरी के जंगल में रात आठ बजे के लगभग दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में शहडोल के युवक मोनी सिंह घायल हुआ है। मोनी सिंह ने आरोप लगाया कि उनके ऊपर दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली चलाई है। जो उनके पैर में लगी है।

विज्ञापन


मोनी सिंह को नरवर के जंगल से उपचार के लिए शहडोल जिला अस्पताल लाया गया है। जहां डॉक्टर ने उनका उपचार शुरू किया है। वहीं, सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि नरवार के जंगल में विवाद की जानकारी है। लेकिन अभी तक गोली चलने की पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं, जिला अस्पताल के ओपीडी में तैनात डॉक्टर ने भी बताया कि मोनी सिंह के पैर में चोट के निशान जरूर है। लेकिन प्राथमिक उपचार में गोली लगने की पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


हमले में घायल युवक मोनी सिंह ने बताया कि नरवार के जंगल में अचानक दो युवक सामने आकर रुके, वह बाइक में सवार थे। अपने चेहरे को गमछे से ढके हुए थे। रुकते ही उन्होंने अचानक गोली चलाना शुरु कर दिया। एक गोली उनके पैर में आकर लगी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पाण्डेय का कहना है कि नरवार के जंगल में गोली चलने की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। हमले में घायल मोनी सिंह का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। इसके बाद उनसे भी बयान लिया जाएगा। रात के समय नरवार के जंगल में क्या करने गए थे और उनका किसी से कोई विवाद था इस संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed