फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   BJP state president vd sharma broke traffic rules in shahdol, rode bike without helmet,

MP: BJP प्रदेशाध्यक्ष ने तोड़ा ट्रैफिक रूल, बिना हेलमेट चलाई बाइक, कार्यकर्ताओं ने भी उड़ाई नियमों की धज्जियां

Mon, 22 May 2023 11:09 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 22 May 2023 11:09 AM IST
सार

रविवार को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा शहडोल जिले के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन किया। वीडी शर्मा बाइक रैली में शामिल हुए थे, जहां वह बिना हेलमेट लगाए बाइक चलाते नजर आए।

विज्ञापन
BJP state president vd sharma broke traffic rules in shahdol, rode bike without helmet,
बिना हेलमेट बुलेट चलाते वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिला मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई। वह बिना हेलमेट लगाए बाइक चलाकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे, इतना ही नहीं उनके साथ रैली में मौजूद किसी भी भाजपा कार्यकर्ता ने यातायात नियमों का पालन नहीं किया और सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई। रैली के दौरान यातायात पुलिसकर्मी सहित यातायात के बड़े अधिकारी व पुलिस बल भी बिना हेलमेट बाइक चला रहे प्रदेश अध्यक्ष सहित कई लोगों को देखते रहे, लेकिन किसी भी तरह की कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
विज्ञापन


मामला शहडोल जिले का है। वीडी शर्मा रविवार को शहडोल जिले के दौरे पर थे। जहां उनका जगह-जगह जमकर स्वागत सत्कार किया गया, इस दौरान युवा मोर्चा बाइक रैली भी निकाल रहा था, तभी जैसे ही शहडोल जिला मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे उन्होंने भी बाइक रैली में बाइक चलाने की इच्छा जाहिर की और खुद बुलेट चला कर रैली को लीड करते हुए वह कार्यक्रम स्थल मानस भवन तक पहुंचे। इस दौरान न तो उन्होंने हेलमेट लगाया और ना ही उनके साथ रैली में मौजूद बीजेपी के किसी कार्यकर्ता ने हेलमेट पहना। बीजेपी  नेता, कार्यकर्ता यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के मुखिया सहित बड़े-बड़े मंत्रियों लगातार बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए लोगों से अपील करते दिखाई देते हैं। रविवार को शहडोल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ही यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखाई दिए। उनके साथ भाजपा के कार्यकर्ता भी यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे थे। बीजेपी के ही जिम्मेदार बड़े नेता बिना हेलमेट के ही बाइक चलाकर एक अलग ही संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed