{"_id":"64490af3c68b0b6d5204e632","slug":"bike-rider-stuck-in-car-in-shahdol-people-overturned-the-car-and-took-out-the-injured-wife-and-son-also-inju-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शहडोल में कार में फंसा बाइक सवार, लोगों ने कार पलटकर घायल को निकाला, पत्नी-बेटा भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शहडोल में कार में फंसा बाइक सवार, लोगों ने कार पलटकर घायल को निकाला, पत्नी-बेटा भी घायल
Wed, 26 Apr 2023 04:58 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 26 Apr 2023 04:58 PM IST
सार
शहडोल में सोहागपुर थाने के पास फिर एक हादसा हो गया। बाइक सवार कार में फंस गया था। लोगों ने कार को पलटकर उसे बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि बाइक सवार बच गया।
विज्ञापन
शहडोल में सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल में बुधवार सुबह सोहागपुर थाना के पास फिर एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार कार में फंस गया था। उसे स्थानीय लोगों ने कार पलटकर बाहर निकाला। बाइक चालक को अस्पताल पहुंचाया जहां जसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
सोहागपुर थाना क्षेत्र में हाईवे तिराहे के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। यवक अपनी पत्नी और एक साल के मासूम के साथ बाइक पर जा रहा था। उसकी बाइक एमपी 18 जेड ए 6406 को शहडोल से गोहपारू जा रही कार क्रमांक एमपी 04 सीटी 8379 ने टक्कर मार दी। रफ्तार तेज होने से घटना के बाद बाइक चालक कार के नीचे फंस गया। स्थानीय लोग घटना देख मौके पर पहुंचे। युवक की पत्नी घायल अवस्था में मदद की गुहार लगा रही थी। वहीं, एक वर्षीय मासूम भी घायल पड़ा था। दरअसल, भीषण टक्कर होने से बाइक चालक कार के नीचे टायरों में फंस गया। स्थानीय लोगों ने देखा कि कार के नीचे बाइक सवार युवक फंसा है। उसे निकालने के लिए लोगों ने कार को पलट दिया। स्थानीय लोगों ने स्कूली वाहन के सहारे पति-पत्नी एवं मासूम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनका उपचार चल रहा है। कार में सवार दो युवकों को मामूली चोटें पहुंची हैं।
विज्ञापन
आए दिन हो रही घटनाएं
सोहागपुर थाने के समीप बन रहे अंडरब्रिज पर हादसे हो रहे हैं। प्रशासन ने शहडोल-रीवा हाईवे पर ब्रेकर बनवा दिए गए हैं। पाली से बुढ़ार जाने वाले हाईवे पर ब्रेकर नहीं है। इससे पाली से शहडोल व बुढार जाने वाले वाहन तेज रफ्तार में निकलते हैं। शहडोल से रीवा जाने वाले वाहनों से टक्कर हो जाती है। कई लोगों की यहां मौत भी हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने एसडीएम व थाना प्रभारी को भी लिखित जानकारी दी है। इसके बाद भी अब तक न तो ब्रेकर लगाए हैं और न ही कोई सिग्नल लगाए हैं। बीते सप्ताह भी इसी स्पॉट पर एक कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। कार में सवार दंपत्ति को चोट भी आई थी।
विज्ञापन
