{"_id":"6ab9e98554a33b18be032313","slug":"bear-approaches-inhabited-area-forest-department-takes-charge-villagers-alerted-following-two-deaths-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4773807-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहडोल: जंगल से निकलकर फिर रिहायशी इलाके के पास पहुंचा भालू, दो लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहडोल: जंगल से निकलकर फिर रिहायशी इलाके के पास पहुंचा भालू, दो लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल
Mon, 28 Sep 2026 01:01 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:01 PM IST
सार
केशवाही वन परिक्षेत्र में एक बार फिर भालू की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत है। गिरवा और बेलिया गांव के आसपास भालू के घूमने की सूचना के बाद वन विभाग ने दो विशेष टीमें तैनात की हैं। ग्रामीणों को लाउडस्पीकर से सतर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
इलाके में विचरण करता भालू
विस्तार
जिले के केशवाही वन परिक्षेत्र में एक बार फिर भालू के आबादी और खेतों के आसपास पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्राम गिरवा और बेलिया के आसपास भालू के विचरण की सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने तत्काल निगरानी शुरू कर दी है। विभाग की दो विशेष टीमें मौके पर तैनात की गई हैं, जो भालू की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही हैं। वहीं ग्रामीणों को सतर्क करने के लिए गांवों में लाउडस्पीकर से मुनादी भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
वन विभाग के मुताबिक भालू मुख्य वन क्षेत्र से निकलकर खेतों और रिहायशी इलाकों के समीप विचरण कर रहा है। क्षेत्र में कृषि भूमि और आबादी एक-दूसरे से लगी होने के कारण मानव-वन्यप्राणी संघर्ष की आशंका बनी हुई है। इसे देखते हुए वन अमले को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी ने बताया कि भालू की मौजूदगी की जानकारी मिलते ही वन विभाग की दो विशेष टीमें मौके पर भेजी गई हैं। बीट गार्ड और सुरक्षा श्रमिकों की संयुक्त टीम बनाकर भालू की लगातार ट्रैकिंग की जा रही है। टीम उसके मूवमेंट पर नजर रख रही है और ग्रामीणों को लगातार सावधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह केस में शिकायतकर्ता रोहित भी आरोपी, नौकरी लगवाने झांसा देने का आरोप, एफआईआर दर्ज
वन विभाग ने ग्रामीणों और किसानों से कहा है कि वे खेतों की ओर अकेले न जाएं। विशेष रूप से शाम और रात के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचें। भालू दिखाई देने पर उसे घेरने, उसके पास जाने या किसी तरह छेड़ने का प्रयास न करें।
गौरतलब है कि केशवाही वन परिक्षेत्र में इस वर्ष भालू के हमले की दो घटनाओं में दो लोगों की जान जा चुकी है। वन विभाग के अनुसार इस क्षेत्र में जिले के अन्य इलाकों की तुलना में भालुओं की संख्या अधिक है। जंगल से सटे गांवों और खेतों में अक्सर इनके पहुंचने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। ऐसे में विभाग ने ग्रामीणों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
