{"_id":"66a3c1661037f9f54d0a43c5","slug":"asad-ali-was-caught-with-more-than-a-thousand-drug-injections-arrested-by-the-police-as-soon-as-he-got-off-the-train-shahdol-news-c-1-1-noi1220-1933685-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: एक हजार से अधिक नशीली इंजेक्शनों के साथ पकड़ा गया असद अली, ट्रेन से उतरते ही पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: एक हजार से अधिक नशीली इंजेक्शनों के साथ पकड़ा गया असद अली, ट्रेन से उतरते ही पुलिस ने दबोचा
Fri, 26 Jul 2024 10:09 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 10:09 PM IST
सार
नशीली इंजेक्शनों के साथ आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पुराना नशे का कारोबारी है। इसके विरुद्ध कई मामले पूर्व में दर्ज हैं, जिसे कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
शहडोल में नशीले इंजेक्शनों की खेप पकड़ी गई है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नशे के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ट्रेन से नशीली इंजेक्शनों की तस्करी कर रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से एक हजार दो सौ नग नशीली इंजेक्शन जब्त की है। पकड़ा गया आरोपी पुराना नशे का कारोबारी है, इसके विरुद्ध कई मामले दर्ज हैं। जिसे कोतवाली पुलिस ने नशीली इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रेन से नशीली इंजेक्शनों का जखीरा लेकर शहडोल रेलवे स्टेशन में उतरा, तभी पुलिस ने रेलवे स्टेशन के बाहर उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के बैग की पुलिस ने तलाशी ली तो भारी मात्रा में नशीली इंजेक्शन पुलिस को मिली, जिसे जब्त कर पुलिस ने कार्रवाई की है।
भोपाल से नशीली इंजेक्शन लेकर शहडोल पहुंचा आरोपी
पुलिस के अनुसार असद अली निवासी मोदीनगर शहडोल भोपाल से नशीली इंजेक्शन ले कर अमरकंटक ट्रेन से शहडोल पहुंच था। तभी रेलवे स्टेशन के बाहर निकलते ही कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। असद अली के विरुद्ध नशे का कारोबार करने पर कई मामले दर्ज हैं। पिछले कुछ साल पहले नशे के कारोबारी असद के घर पर प्रशासन का बुलडोजर चला था, और उसके घर को जमीदोज भी किया गया था, लेकिन आरोपी जेल से छूटने के बाद फिर वही काम करना शुरू कर दिया। लगातार पुलिस को मामले की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने अपना सूचना तंत्र मजबूत किया और आरोपी को शहडोल रेलवे स्टेशन में ट्रेन से उतरते ही पकड़ लिया है। एक हज़ार दो सौ नग नशीली इंजेक्शनों की कीमत एक लाख 20 हजार है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।