फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   An unknown body was found hanging from an iron culvert behind the Bemhouri Jwalamukhi temple

Shahdol News: बेम्हौरी ज्वालामुखी मंदिर के पीछे लोहा पुलिया में लटकी मिली अज्ञात लाश, क्षेत्र में मची खलबली

Tue, 15 Apr 2025 10:30 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 15 Apr 2025 10:30 AM IST
सार

शहडोल जिले के बेम्हौरी गांव में एक युवक की लाश फांसी पर लटकी मिली, जो करीब 3-4 दिन पुरानी बताई जा रही है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है, जांच जारी है।

विज्ञापन
An unknown body was found hanging from an iron culvert behind the Bemhouri Jwalamukhi temple
धनपुरी थाना क्षेत्र की घटना।

विस्तार

शहडोल जिले के धनपुरी थाना अंतर्गत बेम्हौरी ग्राम में ज्वालामुखी मंदिर के पीछे स्थित लोहा पुलिया पर एक युवक की लाश फांसी पर लटकी पाई गई। यह चौंकाने वाली घटना सोमवार की शाम को सामने आई, जब स्थानीय ग्रामीणों ने शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जांच के अनुसार, लाश की दुर्गंध से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह शव लगभग 3-4 दिनों पुराना हो सकता है।

विज्ञापन


एक स्थानीय निवासी ने बताया कि गांव से कुछ दूर सुनसान स्थान पर मवेशी चरा रहे एक व्यक्ति ने दुर्गंध आने से मौके पर जाकर जब देखा तो एक शव फांसी पर लटका दिखाई दिया। इसके बाद उसने गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी। लोगों ने पुलिस को मामले की खबर दी थी। धनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हालांकि, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं पर गहनता से जांच करने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पांच दिन पहले लापता हुई बालिका के मामले में आया नया मोड़, संदिग्ध व्यक्ति के साथ जाते CCTV में कैद
विज्ञापन
विज्ञापन


धनपुरी थाना प्रभारी खेम सिंह पेंद्रो ने बताया कि हमने मौके पर एक टीम भेज दी है। सूचना तंत्र की मदद से शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। विधिवत जांच संभवतः सुबह हो पाएगी, क्योंकि मौके पर गहरा नाला और झाड़ियां हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के थानों व जिले से गुम इंसान की भी जानकारी मंगाई गई है। शव की शिनाख्त करवाने में पुलिस लगी हुई है।

ये भी पढ़ें- नशे में धुत ड्राइवर ने पिता-बेटी को कुचला, एक झटके में उजड़ा पूरा परिवार

स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है। कई लोग इसे आत्महत्या मान रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि इसके पीछे अन्य कारण हो सकते हैं। एक ग्रामीण ने कहा, यहां के लोग इस तरह की घटनाओं को लेकर बहुत चिंतित हैं। हमें उम्मीद है कि पुलिस पूरी जांच करेगी और सच सामने लाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed