फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   An innocent child died after floating in a canal for one kilometer shahdol

Shahdol News: नहर में बहते हुए एक किलोमीटर दूर पहुंची मासूम की मौत, गांव में मातम; पुलिस जांच में जुटी

Tue, 29 Jul 2025 06:05 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 29 Jul 2025 06:05 PM IST
सार

Shahdol: परिजनों ने बताया कि जब बच्ची घर में नजर नहीं आई तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की थी। तभी गांव में यह खबर फैल गई कि नहर में एक बच्ची की लाश मिली है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुष्टि की कि वह प्रियांशी ही थी।

विज्ञापन
An innocent child died after floating in a canal for one kilometer shahdol
देवलौंद थाना क्षेत्र की घटना

विस्तार

शहडोल जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र के चंदोला गांव में मंगलवार को एक हृदयविदारक हादसे में दो साल की मासूम बच्ची की नहर में डूबने से मौत हो गई। बच्ची का नाम प्रियांशी था और वह पप्पू कोल की बेटी थी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं परिजन गहरे सदमे में हैं।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय बच्ची के माता-पिता पास के खेत में धान रोपाई का काम कर रहे थे। घर पर प्रियांशी अपने बुजुर्ग दादा-दादी के साथ थी। इसी दौरान वह खेलते-खेलते घर के पास स्थित नहर की ओर चली गई और नहर में गिरकर बह गई।

विज्ञापन

करीब एक किलोमीटर दूर नहर में नहा रहे कुछ लोगों की नजर जब बहती हुई बच्ची पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत उसे बाहर निकाला। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद लोगों ने बच्ची की पहचान करने की कोशिश की और जानकारी गांव में फैलाई, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: शिवपुरी में दर्दनाक हादसा: परिवार आया जहरीली गैस की चपेट में, दो मासूम बच्चों की मौत; दंपति की हालत गंभीर

परिजनों ने बताया कि जब बच्ची घर में नजर नहीं आई तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की थी। तभी गांव में यह खबर फैल गई कि नहर में एक बच्ची की लाश मिली है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुष्टि की कि वह प्रियांशी ही थी। मासूम की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही देवलौंद थाना प्रभारी सुभाष दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed