फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A youth riding bike assaulted policeman case registered and accused arrested by police

Shahdol News: बाइक सवार युवक ने पुलिसकर्मी के साथ की मारपीट, आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 11 Sep 2024 12:32 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 11 Sep 2024 12:32 PM IST
सार

थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि आरोपी बाइक सवार युवक के खिलाफ आरक्षक की शिकायत पर गाली-गलौज, मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने की धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है कि उसने ऐसा क्यों किया। 

विज्ञापन
A youth riding bike assaulted policeman case registered and accused arrested by police
ब्यौहारी थाने में पदस्थ आर से मारपीट

विस्तार

शहडोल जिले में शासकीय कार्य से पैदल जा रहे पुलिसकर्मी के साथ एक युवक ने बीच बाजार में मारपीट की। पुलिसकर्मी वर्दी में था, तभी बाइक सवार युवक ने उससे झगड़ा शुरू कर दिया और फिर भरे बाजार में उसके साथ जमकर मारपीट की। यह देखकर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, उसी वक्त डायल हंड्रेड पुलिस मौके पर पहुंची और बीच-बचाव किया। हालांकि, मौका मिलने ही आरोपी युवक फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे बीती रात गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


घटना जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के एसडीओपी कार्यालय के सामने की है। बताया गया कि ब्यौहारी थाने में पदस्थ आरक्षक पंकज मेहरा थाने से शासकीय डाक लेकर एसडीओपी दफ्तर पैदल जा रहा था। आरक्षक जैसे ही एसडीओपी कार्यालय के सामने पहुंचा तो वहां से गुजर रहे बाइक सवार युवक पुष्पराज सिंह चौहान ने उसे गालियां देना शुरू कर दिया। आरक्षक ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने अपनी बाइक रोकी और आरक्षक से हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद पुष्पराज सिंह ने पुलिस आरक्षक के साथ भरे बाजार में जमकर मारपीट की। घटना देख लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इस दौरान थाने की ओर आ रही पुलिस की डायल हंड्रेड मौके पर पहुंची और बीच-बचाव किया। इस बीच आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


घटना के बाद आरक्षक थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को तलाश कर उसे बीती रात गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि आरोपी बाइक सवार युवक के खिलाफ आरक्षक की शिकायत पर गाली-गलौज, मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने की धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है कि उसने ऐसा क्यों किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed