फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: Wild elephants that strayed from the herd and reached Godawal range vandalized houses

Shahdol News: झुंड से भटक कर गोदावल रेंज पहुंचे जंगली हाथियों का तांडव, घरों में मचाई तोड़फोड़

Sat, 12 Jul 2025 09:43 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 12 Jul 2025 09:43 AM IST
सार

वन विभाग हाथी की निगरानी कर रहा है, वहीं नुकसान का पंचनामा तैयार कर राजस्व विभाग को सौंप दिया गया है। पर ग्रामीणों का आरोप है कि मुआवजा मिलने में देरी और राशि में कटौती होती है। लोग हाथी को रेस्क्यू कर बांधवगढ़ जंगल भेजने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Shahdol News: Wild elephants that strayed from the herd and reached Godawal range vandalized houses
हाथी ने पहुंचाया घर में नुकसान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्यौहारी के वन परिक्षेत्र गोदावल में बीती रात एक जंगली हाथी ने तांडव मचाया। आधा दर्जन से अधिक घरों को नुकसान भी पहुंचाया, जिससे ग्रामीणों में काफी गुस्सा है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की टीमें लगातार हाथी की निगरानी तो कर रही हैं, लेकिन हुए नुकसान का मुआवजा बनाने में राजस्व लेट लतीफी कर रहा है। लोगों की मांग है कि इस जंगली हाथी को रेस्क्यू कर बांधवगढ़ जंगल में छोड़ा जाए।
विज्ञापन


ब्यौहारी के गोदावल रेंज बांधवगढ़ जंगल से सटा हुआ है, जिसकी वजह से आए दिन यहां जंगली जानवरों का आना-जाना आम है। रेंजर ने बताया कि बांधवगढ़ जंगल में जंगली हाथियों का झुंड है, जिससे भटककर एक हाथी इस क्षेत्र में आ गया है। और उसने 6 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों की जानकारी के बाद हमने वन विभाग की टीमें मौके पर भेजी हैं, जो जंगली हाथी की निगरानी कर रही हैं। आसपास के गांव में मुनादी भी की गई है कि लोग सतर्क हो जाएं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लकड़ियां बीनने गई वृद्ध महिला जंगली नाले के बहाव में फंसी, युवाओं ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला
विज्ञापन
विज्ञापन


रेंजर गोदावल रजनीश त्रिपाठी ने स्पष्ट किया है कि जिन घरों को हाथी ने नुकसान पहुंचा है, हम मौके पर पहुंच नुकसान हुए चीजों का पंचनामा तैयार कर राजस्व विभाग को इसकी जानकारी दे चुके हैं। अब राजस्व विभाग नुकसान का मुआवजा देने की प्रक्रिया करेगी। जिनके घरों में हाथी ने नुकसान किया है उनमें नाम दीनदयाल सिंह, सुबह लाल सिंह, राधेलाल सिंह, कौशल सिंह एवम सुरेंद्र चौधरी शामिल हैं। इनके अलावा कुछ अन्य लोगों ने मुआवजे की राशि कम और लेट लतीफी से देने का राजस्व विभाग पर आरोप भी लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि हमारे क्षेत्र में लगातार जंगली हाथियों का मूवमेंट रहता है। इसके पहले भी कई बार जंगली हाथी ने हमारे क्षेत्र में कई घरों को नुकसान पहुंचाया था। वन विभाग ने अपना कार्य किया, लेकिन राजस्व विभाग लेट लतीफी कर नुकसान हुई राशि में कटौती करता है। जिससे हुए नुकसान की भरपाई नहीं हो पाती। दूसरी ओर शहडोल वन परिक्षेत्र की सीमा पर चार जंगली हाथी पिछले पांच दिनों से मौजूद हैं। इधर भी कई घरों को हाथियों ने नुकसान पहुंचा है। यह हाथी अभी घुनघुटी वन परिक्षेत्र में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed