फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A speeding unknown vehicle hit the youth riding a scooty, one youth died

Shahdol News: तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, मौके पर ही युवक की मौत, दो गंभीर

Thu, 23 May 2024 06:54 PM IST
Shahdol Bureau शहडोल ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 06:54 PM IST
सार

शहडोल जिले के कमता गांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दो अन्य घायल हैं।  

विज्ञापन
A speeding unknown vehicle hit the youth riding a scooty, one youth died
शहडोल में सड़क हादसे के बाद मृत युवक को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के कमता गांव में कुनुक नदी पुल के पास सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। उस पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य गंभीर घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


जैतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि गुरुवार शाम साखी से भाटिया गांव स्कूटी पर सवार होकर तीन युवक जा रहे थे। पीछे से एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी चालक गोलू बैगा की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी पर सवार दो अन्य युवक गंभीर घायल हुए हैं। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। तब पुलिस के डायल हंड्रेड वाहन के साथ-साथ 108 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। गंभीर घायल युवकों को एंबुलेंस के सहारे अस्पताल पहुंचाया गया। जैतपुर के डॉक्टरों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर कर दिया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतक गोलू के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही की। परिजनों के आने का इंतजार है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


नहीं मिला शव वाहन, ऑटो से पुलिस ले गई मृतक का शव
घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची। घटनास्थल सुनसान स्थान पर था। वहां आवाजाही करने वाले लोग ही थे। आसपास बस्ती भी नहीं थी। इसकी वजह से मृतक युवक के शव को ले जाने के लिए पुलिस ने खुद अपने पैसे से ऑटो बुक किया। ऑटो में रखकर शव को जैतपुर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन व जनप्रतिनिधियों से बात की लेकिन समय पर शव वाहन उपलब्ध न हो सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed