{"_id":"68a000caedb3e21adb0bea71","slug":"a-newly-married-woman-died-due-to-electric-shock-from-cooler-in-shahdol-shahdol-news-c-1-1-noi1220-3288805-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: कूलर से करंट लगने से नवविवाहिता की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: कूलर से करंट लगने से नवविवाहिता की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
Sat, 16 Aug 2025 10:46 AM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sat, 16 Aug 2025 10:46 AM IST
सार
शहडोल जिले में कुलर से करंट लगने से 24 वर्षीय नवविवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई। सफाई करते समय कूलर से सामान उठाते समय उसे करंट लग गया था।
विज्ञापन
जैतपुर के झींक बिजुरी चौकी की घटना।
विस्तार
शहडोल जिले के जैतपुर थाना अंतर्गत चौकी झींक बिजुरी के ममरा गांव में कूलर से करंट लगने से एक नवविवाहिता महिला की मौके पर ही मौत हो गई। करंट लगते ही परिजन दौड़े और कुलर का पावर बंद किया, लेकिन तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: 115 साल पुरानी परंपरा, जन्माष्टमी पर जन्मे कन्हैया को पांच दिन तक नहीं कराते शयन; जानें कारण
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मृतका माया रजक (24), पति कृष्ण कुमार, घर में सफाई कर रही थी। इस दौरान कूलर चालू था। कूलर के ऊपर रखे सामान उठाने के प्रयास में वह करंट की चपेट में आ गई। परिजन दूसरे कमरे में थे। माया की हल्की चीख सुनकर पति और परिवारजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। बिजली बंद करने के बाद महिला अचेत होकर जमीन पर गिर गई और उसकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: ग्वालियर जन्माष्टमी पर कृष्ण-राधा को पहनाए जाएंगे 100 करोड़ के गहने, इन जेवरों से होता है शृंगार
हल्ला सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। झींक बिजुरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रामपाल सिंह ने बताया कि मामला नवविवाहिता से जुड़ा है, इसलिए आगे की जांच एसडीओपी करेंगे।
