{"_id":"673857d6be92ef11d90ec5ea","slug":"a-middle-aged-man-grazing-cattle-was-crushed-to-death-by-a-high-speed-bolero-two-cattle-that-were-hit-also-died-people-blocked-the-road-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2321789-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से मवेशी चरा रहे अधेड़ की मौत, चपेट में आए दो मवेशियों ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से मवेशी चरा रहे अधेड़ की मौत, चपेट में आए दो मवेशियों ने भी तोड़ा दम
Sat, 16 Nov 2024 05:11 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 05:11 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के देवलौंद के जगमल गांव में एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने 55 वर्षीय त्रिभुवन पिता रामशरण और उसके दो मवेशियों को कुचल दिया, जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने घटना स्थल पर सड़क जाम कर विरोध किया।
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मवेशी चरा रहे अधेड़ को तेज रफ्तार बोलेरो ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इस घटना में दो मवेशियों की भी मौत होने के बाद लोगों में आक्रोश है। घटना के बाद लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मोर्चा संभालते हुए लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कर दिया है। घटना देवलौंद के जगमल गांव में शनिवार की दोपहर 12 बजे की है।
बताया गया की त्रिभुवन पिता रामशरण उम्र 55 वर्ष निवासी जगमल अपने मवेशियों को लेकर सड़क किनारे लगे जंगल में चरा रहा था। तभी तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने उसे कुचल दिया। वाहन की चपेट में आने से अधेड़ एवं उसके दो मवेशियों की मौके पर मौत हो गई। घटना देख स्थानीय लोग मौके पर दौड़ पड़े जब तक वाहन छोड़कर बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया।
अधेड़ एवं मवेशियों की मौत से नाराज लोगों ने सड़क पर बैठकर मार्ग को जाम कर दिया। यह मार्ग समधिन से बुढ़वा गांव को जोड़ता है। घटना की जानकारी कुछ लोगों ने थाना पुलिस को दी। जानकारी लगने के बाद देवलौंद थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और समझा बुझकर लोगों को सड़क से हटवाया गया। उसके बाद मार्ग को शुरू करवाया गया है। ग्रामीणों की मांग थी कि वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है, उसे जल्द से जल्द पकड़ा जाए। इसी मांग को लेकर लोगों ने सड़क पर बैठकर विरोध जताया था। थाना प्रभारी डी के दहिया ने बताया कि मौके से बोलेरो वाहन को जब्त किया है। चालक की तलाश पुलिस कर रही है, दुर्घटना में अधेड़ एवं दो मवेशियों की मौत हुई है। पुलिस मामले पर जांच कर रही है। बोलेरो वाहन के नंबर से पुलिस चालक एवं वाहन मालिक का पता लग रही है।