फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A herd of wild elephants reached Satkhuri village, elephants damaged the standing wheat crop of the farmers

Shahdol: गांव पहुंचा जंगली हाथियों का झुंड, गेहूं की फसल को हाथियों ने पहुंचाया नुकसान, निगरानी में जुटी टीम

Thu, 10 Apr 2025 03:22 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 10 Apr 2025 03:22 PM IST
सार

एसडीओ धुर्वे ने बताया कि हाथियों की गतिविधियों की निगरानी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार क्षेत्रों में गश्त कर रही हैं। जिन इलाकों में हाथियों का मूवमेंट होता है, वहां पहले से ही टीम जाकर ग्रामीणों को सतर्क कर देती है।

विज्ञापन
A herd of wild elephants reached Satkhuri village, elephants damaged the standing wheat crop of the farmers
वन विभाग की टीम के साथ ग्रामीण

विस्तार

शहडोल जिले के वन परिक्षेत्र पश्चिम ब्यौहारी में पिछले कई दिनों से जंगली हाथियों का मूवमेंट बना हुआ है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीण और किसान दहशत में हैं। हाथियों के झुंड ने किसानों की कई एकड़ फसल को नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग की तीन टीमें लगातार इन हाथियों की निगरानी में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जंगली हाथियों का यह झुंड बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से भटक कर दो महीने पहले इस क्षेत्र में आया था और अब भी यहां विचरण कर रहा है। झुंड में 15 से अधिक हाथी शामिल हैं। हाल ही में ब्यौहारी क्षेत्र के सतखुरी गांव में हाथियों ने किसानों की गेहूं की खड़ी फसल को काफी नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन


रात में गांव पहुंचा हाथियों का झुंड
एसडीओ रेशम सिंह धुर्वे ने बताया कि सतखुरी गांव में जंगली हाथियों का झुंड बीती रात पहुंचा था। ग्रामीण उन्हें देखकर डर गए और भगाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। विभाग की एक टीम पहले से ही हाथियों के पीछे लगी हुई थी, जबकि दूसरी टीम तुरंत गांव पहुंची और ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन टीमें कर रही निगरानी 
एसडीओ धुर्वे ने बताया कि हाथियों की गतिविधियों की निगरानी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार क्षेत्रों में गश्त कर रही हैं। जिन इलाकों में हाथियों का मूवमेंट होता है, वहां पहले से ही टीम जाकर ग्रामीणों को सतर्क कर देती है। खेतों में झोपड़ियों में सो रहे किसानों को भी सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाता है। वहीं, जब हाथी रिहायशी इलाकों में प्रवेश करते हैं तो उनकी सुरक्षा के लिए अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी जाती है।


किसानों को मिलेगा मुआवजा
हाथियों द्वारा किसानों की फसल को पहुंचाए गए नुकसान का पंचनामा बनाकर मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। वन विभाग के अधिकारी किसानों को राहत राशि दिलवाने के लिए आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed