{"_id":"6809c7940fd68663da09f91b","slug":"a-family-riding-a-bicycle-becomes-victim-of-a-road-accident-one-and-half-year-old-boy-dies-on-the-spot-father-and-daughter-are-in-critical-condition-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2868477-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: साइकिल सवार परिवार को बस ने मारी टक्कर, डेढ़ साल के बच्चे की मौके पर मौत, पिता और बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: साइकिल सवार परिवार को बस ने मारी टक्कर, डेढ़ साल के बच्चे की मौके पर मौत, पिता और बेटी घायल
Thu, 24 Apr 2025 01:56 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:56 PM IST
सार
सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि बस ने साइकिल सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में बालक की मौत हुई है, जबकि पिता और पुत्री घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मौके पर दुर्घटनाग्रस्त साइकिल।
विस्तार
शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र में साइकिल सवार एक परिवार को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में डेढ़ वर्षीय बालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि पिता और 6 साल की पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सोहागपुर थाना से कुछ ही दूरी पर शहडोल-अनूपपुर हाईवे पर बीती रात 12 बजे हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सोहागपुर थाना क्षेत्र के गोरतारा गांव निवासी सुमन बैगा (35) अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र मुरली और 6 वर्षीय पुत्री राधिका को लेकर उमरिया जिले के चंदनिया गांव स्थित रिश्तेदारी में साइकिल से जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रही छत्तीसगढ़ पासिंग की बस ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में डेढ़ साल के मुरली की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सुमन और राधिका गंभीर रूप से घायल हो गए। देनों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: बच्ची से क्रूरता, पत्थर से कुचला, आंखें फोड़ीं, काटे कान; दुष्कर्म नहीं कर सके अधेड़ की दरिंदगी
विज्ञापन
घटना की जानकारी एक राहगीर ने थाने में दी, जिसके बाद डायल 100 पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और सड़क पर पड़े घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृत बालक के मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है। हादसे के बाद बस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी, सिर पर गठरी, भक्तों को भगवान नागचंद्रेश्वर ने दिया बल, 118KM लंबी पंचक्रोशी यात्रा की तस्वीरें
परिजनों ने बताया कि सुमन की पत्नी ने दो महीने पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुमन ही अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र और 6 वर्षीय पुत्री की देखरेख कर रहा था। बच्चे की मौत से परिवार में शोक की लहर है, पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि बस ने साइकिल सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में बालक की मौत हुई है, जबकि पिता और पुत्री घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
