{"_id":"672b474c80215c174a0211a3","slug":"17-year-old-teenager-did-a-disgusting-act-with-a-6-year-old-innocent-girl-on-the-report-police-registered-a-case-of-rape-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2287729-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: खेल-खेल में दुष्कर्म की कोशिश, 17 साल के किशोर ने छह साल की मासूम के साथ किया घिनौना काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: खेल-खेल में दुष्कर्म की कोशिश, 17 साल के किशोर ने छह साल की मासूम के साथ किया घिनौना काम
सार
पपौंध थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा ने बताया कि छह वर्षीय बालिका को लेकर उसके मां और परिजन थाने पहुंचे थए। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी किशोर को फिलहाल हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
पपौंध थाना क्षेत्र की घटना
विस्तार
शहडोल जिले में शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक 17 वर्षीय किशोर ने छह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया है। मामला जिले के पपौंध थाना क्षेत्र का है। बच्ची अपनी मां के साथ थाने पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने किशोर के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बताया गया कि गांव के ही रहने वाले 17 वर्षीय किशोर ने पड़ोस में रहने वाली एक छह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार बालिका किशोर के साथ घर के पास ही खेल रही थी। इसके बाद मां अपने काम में लग गई और आरोपी किशोर ने इसका फायदा उठाते हुए बालिका को अकेले पाकर उसके साथ घटना को अंजाम दिया। बालिका ने रो-रो कर अपनी मां को आवाज़ लगाई। इसे सुन मां दौड़ पड़ी और देखा तो आरोपी किशोर बालिका के साथ आपत्तिजनक अवस्था में था। मां को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मां ने अपने पति व परिवार के अन्य लोगों को दी। इसके बाद मां के साथ बालिका एवं परिजन थाने पहुंचे। मामले की शिकायत दर्ज करवाई गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी किशोर के विरुद्ध दुष्कर्म एवम पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। पपौंध थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा ने बताया कि छह वर्षीय बालिका को लेकर उसकी मां और परिजन थाने आए थे। उनकी शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी किशोर को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
