फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News 11-year-old boy dies tragically while swinging uproar in Sohagpur

Shahdol News: झूला झूलते समय 11 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, सोहागपुर में मचा हड़कंप

Mon, 24 Mar 2025 03:23 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 24 Mar 2025 03:23 PM IST
सार

11 वर्षीय बालक की झूला झूलते समय अचानक जान जाने की घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। राजकुमार सिंह, जो विक्रम सिंह का पुत्र था। अपने मामा के घर पर खेलते समय झूले में गर्दन फंसने के कारण फांसी पर लटक गया और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Shahdol News 11-year-old boy dies tragically while swinging uproar in Sohagpur
सोहागपुर थाना क्षेत्र की घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में सोहागपुर थाना क्षेत्र के जरहा गांव में एक 11 वर्षीय बालक की झूला झूलते समय अचानक जान जाने की घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। राजकुमार सिंह, जो विक्रम सिंह का पुत्र था, अपने मामा के घर पर खेलते समय झूले में गर्दन फंसने के कारण फांसी पर लटक गया और उसकी मौत हो गई है।

विज्ञापन


इस बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया, राजकुमार अपने दोस्तों के साथ झूला झूल रहा था। अचानक उसकी गर्दन झूले में फंस गई और वह फांसी लगने के कारण लटक गया। घटना के समय वहां अन्य बच्चे भी मौजूद थे, लेकिन जब उन्होंने देखा कि राजकुमार को झूले में फांसी लग गई है, तो वे डर कर भाग गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ओलावृष्टि से फसल नुकसान का कांग्रेस ने लिया जायजा, प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजकुमार जब घर काफ़ी समय तक नहीं आया तो कुछ समय बाद उसके मामा और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। उन्हें राजकुमार का गला फंदे में फंसा देख उसे निकाल नजदीकी अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। राजकुमार के पड़ोसी ने कहा, इस तरह की घटना सुनकर दिल बेहद दुखी हुआ। यह एक मासूम बच्चा था, जो सिर्फ खेल रहा था। हमें बच्चे की सुरक्षा के लिए विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।


यह भी पढ़ें: योग गुरु की हार्टअटैक से मौत, योग कराने के लिए जाते समय कार में हुई मौत

थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि राजकुमार सिहं पिता विक्रम सिंह (11) वर्ष निवासी नौगवां थाना बुढार का रहने वाला था और वह काफी समय से अपने मामा के घर जरहा थाना सोहगपुर में रह कर पढ़ाई करता था। खेल खेल में घर के पास बच्चे एक पेड़ में रस्सी का झूला बनाए थे, जिसमें झूलते वक्त उसकी गर्दन फंस गई। उस दौरान अन्य बच्चे भी मौके पर थे, लेकिन राजकुमार की जब गर्दन फंसी तो सभी बच्चे डर गए और वहां से भाग गए।



काफी देर तक जब बालक घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। तभी पास में स्थित एक पेड़ में लगी रस्सी के फंदे में वह फंसा हुआ दिखाई दिया। उसके बाद अस्पताल ले जाने में उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस में पड़ताल कर रही है। मामले पर मर्ग कायम किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed