{"_id":"67593a7442dc4e02d30a46a5","slug":"10th-class-student-goes-missing-from-school-to-give-exam-family-worried-police-is-searching-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2405542-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: एग्जाम देने स्कूल जाने के लिए निकली छात्रा लापता, परिजन परेशान, पुलिस तलाश कर रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: एग्जाम देने स्कूल जाने के लिए निकली छात्रा लापता, परिजन परेशान, पुलिस तलाश कर रही
Wed, 11 Dec 2024 04:24 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 04:24 PM IST
सार
उप निरीक्षक उमाशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि साइबर सेल से मदद ली जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी गई है। छात्रा की तलाश के लिए टीम का गठन किया गया है। जल्द ही उसका पता लगा लिया जाएगा। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
बुढार थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल जिले में एग्जाम देने के लिए दसवीं की छात्रा स्कूल गई। लेकिन वह घर वापस नहीं लौटी।रास्ते में ही उसका अपहरण हो गया। ऐसी शिकायत थाने में परिजनों ने दर्ज करवाई है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई और मामले की तहकीकात में जुट गई है। घटना बुढार थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
जिले के बुढार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली दसवीं की छात्रा एग्जाम देने के लिए मंगलवार की सुबह आठ बजे घर से निकली। लेकिन शाम तक वह वापस घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजन परेशान हो गए और छात्रा की तलाश करने लगे, काफी तलाश करने के बाद भी छात्रा का कहीं पता नहीं लग पाया। परेशान होकर परिजन बुढार पुलिस के पास पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढ़ार में दसवीं का एग्जाम देने के लिए 14 वर्षीय छात्रा घर से मंगलवार की सुबह आठ बजे स्कूल के लिए निकली। लेकिन वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दसवीं की छात्रा बुढार थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उप निरीक्षक उमाशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि साइबर सेल से मदद ली जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी गई है। छात्रा की तलाश के लिए टीम का गठन किया गया है, जल्द ही उसका पता लगा लिया जाएगा। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है। स्कूल में जाकर पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं। उसके साथ रहने वाली छात्राओं से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही छात्रा का पता लगाने में पुलिस सफलता प्राप्त करेगी।
