फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol: Troubled by daily quarrels, the husband killed his wife with a stick

Shahdol: रोज-रोज के झगड़े से परेशान पति ने लाठी मारकर कर दी पत्नी की हत्या, लहूलुहान शव सार में छिपाया

Fri, 30 Jun 2023 01:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 30 Jun 2023 01:52 PM IST
सार

शहडोल में रोज-रोज के झगड़े से परेशान पति ने पत्नी की हत्या कर दी। बाद में उसका शव सार में फेंककर वह फरार हो गया।  पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Shahdol: Troubled by daily quarrels, the husband killed his wife with a stick
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के शहडोल में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। रोज-रोज के झगड़े से परेशान पति ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पति ने पत्नी के शव को जानवरों को बांधने वाली जगह (सार) पर फेंक दिया और फरार हो गया। परिजनों ने खून से सनी लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस पति की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के कोहरा गांव का है। पुलिस ने बताया कि यहां रहने वाली 25 वर्षीय महिला केशकली को पति भगवानदीन गोड ने मौत के घाट उतार दिया और उसके शव को सार में फेंक दिया था। शुक्रवार सुबह कोहरा गांव में केशकली का शव उसके घर के सार से बरामद किया गया है। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पति-पत्नी का आए दिन झगड़ा होता था। बीती रात भी कुछ झगड़ा हुआ था, आरोपी पति भगवानदीन पत्नी केश कली को झाड़-फूंक कराने के नाम से घर से बाहर ले गया और उसके साथ झगड़ा करते हुए मारपीट की लाठी-डंडों से महिला के सर में गंभीर वार किया, जिसकी वजह से महिला की मौत हो गई है। शव को आरोपी ने घर के सार में रख दिया था, जब परिजन सुबह उठे और मवेशियों को देखने पहुंचे तो केशकली का शव खून से लथपथ सार में पड़ा हुआ था। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना लगते ही पहुंची पुलिस ने आरोपी पति पर हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed