फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol: He was joking with the girl who came in the wedding party, so she was killed with a stick on the head

Shahdol: दुल्हन के भाई की हत्या का खुलासा, बरात में आई लड़की से मजाक कर रहा था इसलिए सिर में मार दिया था डंडा

Sun, 05 Mar 2023 06:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 05 Mar 2023 06:31 PM IST
सार

शहडोल पुलिस ने युवक की हत्या का खुलासा कर दिया है। हत्या लड़की से मजाक की बात की गई। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Shahdol: He was joking with the girl who came in the wedding party, so she was killed with a stick on the head
Jail demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले की गोहपारू थाना पुलिस ने शादी के बाद हुई दुल्हन के भाई की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि युवक उसकी पहचान वाली लड़की से मजाक कर रहा था, इसलिए वह उससे चिढ़ गया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 28 फरवरी को संतोष सिंह पिता सेमलाल सिंह गोंड (22) निवासी मोहतरा मोगरिया डोंगरी टोला की शादी थी। जिसकी बरात ग्राम कतिरा थाना जयसिंहनगर निवासी प्यारे सिंह के यहां गई थी। बरात के दिन आरोपी विश्वनाथ सिंह के पहचान की लड़की से दुल्हन का भाई शिवप्रसाद सिंह ने मजाक किया था ,जो कि आरोपी को काफी नागवार गुजरा था। इसके बाद जब लड़की के घर वाले चौथी लेकर संतोष सिंह के घर मोहतरा आए उस दिन भी शिवप्रसाद ने उसी लड़की से फिर मजाक किया। इसके बाद शिवप्रसाद सिंह और विश्वनाथ सिंह के बीच उसी रात विवाद हुआ। रात करीब साढ़े 11 बजे शिवप्रसाद बाड़ी तरफ गया उसी समय विश्वनाथ सिंह भी पीछे-पीछे जा पहुंचा। वहां उसने एक डंडे से शिवप्रसाद सिंह के सिर पर वार कर दिया। शिवप्रसाद के सिर में गंभीर चोट लगी, वह वहीं गिरकर बेहोश हो गया। शिवप्रसाद के परिजन उसे मेडिकल कलेज शहडोल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed