{"_id":"64c3c0f45abe2102e8094b03","slug":"shahdol-fire-broke-out-in-a-van-parked-inside-the-house-the-goods-kept-in-the-vehicle-were-destroyed-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: घर के अंदर खड़ी वैन में लगी आग, गाड़ी में रखा था हाट बाजार का सामान, सब हुआ खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: घर के अंदर खड़ी वैन में लगी आग, गाड़ी में रखा था हाट बाजार का सामान, सब हुआ खाक
Fri, 28 Jul 2023 06:52 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 28 Jul 2023 06:52 PM IST
सार
बैराग गांव में रहने वाले राजभान सिंह ने गुरुवार रात अपने घर के अंदर वैन खड़ी की थी। इसमें सामान रखा हुआ था। अज्ञात कारणों से आग लग जाने से वाहन सहित सामान जलकर खाक हो गया है।
विज्ञापन
शहडोल में घर में रखे वाहन में आग लग गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में खड़ी मारुति वैन में अज्ञात कारणों से आग लग गई। वाहन में मनिहारी का सामान भरा था, वो भी खाक हो गया। वाहन मालिक को बड़ा नुकसान होना बताया जा रहा है।
जैतपुर थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बैराग गांव में रहने वाले राजभान सिंह ने गुरुवार रात अपने घर के अंदर वैन खड़ी की थी। इसमें सामान रखा हुआ था। अज्ञात कारणों से आग लग जाने से वाहन सहित सामान जलकर खाक हो गया है।
हाट बाजार में वाहन से लगाता था दुकान
राजभान सिंह मारुति वैन में मनिहारी की दुकान रखकर हाट बाजार में दुकान लगाया करता था। रोज की तरह उसने घर के भीतर शाम को वाहन को खड़ा किया था। इसके बाद वह घर के अंदर चला गया और परिवार के साथ सो गया। गुरुवार रात लगभग दो बजे अचानक वाहन में आग लग गई और तेज आवाज के साथ विस्फोट जैसी आवाजें सुनने पर परिवार सहित आसपास के लोग जागे तो देखा मारुति वैन धू धू कर जल रही थी।
विज्ञापन
लोगों ने पुलिस सहित फायर अमले को जानकारी दी और गांव के लोगों ने किसी तरीके से आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक वैन एवं उसमें रखा सामान पूरी तरीके से जल चुका था। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामले पर आगजनी की घटना दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है अज्ञात कारणों से आग लगी है।