फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Sex racket in Sehore: Social worker who contested from Shiv Sena used to run racket in her house, call girls from Bhopal

सीहोर में सेक्स रैकेट: शिवसेना से चुनाव लड़ चुकी समाजसेवी अपने घर में चलाती थी रैकेट, भोपाल से बुलाती थी कॉलगर्ल्स

Fri, 10 Dec 2021 11:40 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 10 Dec 2021 11:40 AM IST
सार

सीहोर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने अनुपमा तिवारी के घर से 4 लड़कियां समेत करीब 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन
Sex racket in Sehore: Social worker who contested from Shiv Sena used to run racket in her house, call girls from Bhopal
अनुपमा तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के सीहोर में शिवसेना नेता के घर से सेक्स रैकेट पकड़ाया है। पुलिस ने मौके से कार, नकदी जब्त की है। चार लड़कियों, तीन ग्राहक के साथ ही महिला मैनेजर, संचालिका व चालक को पकड़ा है। जिस महिला के घर यह कार्रवाई हुई है वह खुद को समाजसेविका बताती है और शिवसेना के टिकट पर नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुकी हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सीहोर बस स्टैंड के पास स्थित अनुपमा तिवारी के मकान पर छापा मारा। यहां सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस की छापेमार कार्रवाई से हड़कंप मच गया लेकिन कोई भाग नहीं सका। पुलिस ने चार लड़कियों व तीन ग्राहकों को पकड़ा। इसके अलावा मौके से नशे का सामान भी मिला है। सभी लड़कियां भोपाल के पास की बताई जा रही हैं जिनको इंदुलता नामक महिला मैनेजर मकान में लाती थी।
विज्ञापन

Sex racket in Sehore: Social worker who contested from Shiv Sena used to run racket in her house, call girls from Bhopal
अनुपमा तिवारी का फेसबुक पोस्ट, जिसमें उसने योगाचार्य के तौर पर पुरस्कार हासिल करने का दावा किया है। - फोटो : सोशल मीडिया
योगाचार्य के रूप में सम्मानित
अनुपमा तिवारी के बारे में जानकारी मिली कि वह 2015 में शिवसेना के टिकट पर नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव  लड़ चुकी है और खुद को समाजसेविका बताती है। नेहरू युवा केंद्र की ओर से उसे कुछ साल पहले योगाचार्य के रूप में सम्मानित किया गया था। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी अनुपमा के बयान सामने आए थे जिसमें महिला सुरक्षा पर चिंता जाहिर की थी। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज किया है। घर से करीब 28 हजार रुपए व दो कारें भी जब्त की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed