{"_id":"63e39a360bfe10636a055eb9","slug":"seven-puppies-were-killed-by-poisoning-in-gwalior-police-registered-a-case-and-started-searching-for-accused-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ग्वालियर में इंसानियत शर्मसार, जहर देकर सात पिल्लों की हत्या; पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ग्वालियर में इंसानियत शर्मसार, जहर देकर सात पिल्लों की हत्या; पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी तलाश में जुटी
Wed, 08 Feb 2023 06:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 08 Feb 2023 06:19 PM IST
सार
प्रभारी DSP के मुताबिक, पड़ाव थाना इलाके के खेड़ापति में बुधवार सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले तो उन्होंने देखा कि एक ही जगह पर सात पिल्ले मृत अवस्था में पड़े थे। उनके बगल में कई सारी ब्रेड भी पड़ी हुई थीं। अनुमान है कि सभी पिल्लों को ब्रेड में जहर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर में एक अमानवीय घटना सामने आई है। शहर के खेड़ापति इलाके में सात नन्हें पिल्लों को बेहरमी से मारने की घटना सामने आई है। खेड़ापति कॉलोनी के लोग जब बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले तो सात पिल्ले मृत अवस्था में पड़े मिले। बताया जा रहा है कि इन सभी पिल्लों को जहर देकर मारा गया है। सूचना मिलने के बाद शहर के पशु प्रेमी एकजुट हो गए और पड़ाव थाने में उन्होंने शिकायत दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रभारी DSP बैजनाथ प्रजापति ने बताया कि पड़ाव थाना इलाके के खेड़ापति इलाके में नन्हें पिल्ले चहल पहल करते थे। लेकिन आज सुबह जब मॉर्निंग वॉक के लिए लोग निकले तो उन्होंने देखा कि एक ही जगह पर सात पिल्ले मृत अवस्था में पड़े थे। साथ ही उनके बगल में कई सारी ब्रेड भी पड़ी हुई थीं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इन सभी पिल्लों को ब्रेड में जहर देकर मारा गया है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई और मौके पर पुलिस पहुंची। उसके बाद पुलिस ने सभी मृतक पिल्लों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
वहीं, इसकी सूचना जब पशु प्रेमियों को लगी तो वे पड़ाव थाने के परिसर में इकट्ठा हुए। उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की चेतावनी दी।
पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी
बैजनाथ प्रजापति ने बताया कि जानकारी के मुताबिक, पता चला है कि ये सभी नन्हें पिल्ले कॉलोनी में घूमते रहते थे। कुछ लोग इनसे इसलिए परेशान थे कि वे घर के सामने टॉयलेट और गंदगी फैलाते रहते थे। यही कारण है कि किन्हीं अज्ञात लोगों ने इनको जहर देकर मारा है। अभी इसका खुलासा करने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। साथ ही इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वह पता लगा रही है कि इसके पीछे कारण क्या है।
विज्ञापन
शहर में पहले भी हो चुकी है पिल्लों को मारने की घटना
पुलिस ने बताया कि फिलहाल हत्या का कारण कोई भी हो, लेकिन इन नन्हें और मासूम पिल्लों ने किसका क्या बिगाड़ा जिसके कारण उन्हें मार दिया गया। इस घटना के बाद पूरा शहर आक्रोशित है। लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। गौरतलब है कि इससे पहले भी शहर में नन्हें पिल्लों की हत्या की गई थी। उस घटना में पिल्लों को हथौड़ी से पीट-पीटकर मार दिया गया था। उसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अब यह दूसरी घटना सभी को व्यथित करने वाली है।
