{"_id":"65671541239fa53e430fed86","slug":"seven-people-of-the-same-family-fell-ill-after-eating-gram-vegetable-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: चने की भाजी खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार, उल्टियां होने पर इलाज के लिए लाया गया जिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: चने की भाजी खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार, उल्टियां होने पर इलाज के लिए लाया गया जिला अस्पताल
Wed, 29 Nov 2023 04:11 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 29 Nov 2023 04:11 PM IST
सार
Damoh: दमोह में चने की भाजी को खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार हो गए। बताया जा रहा है कि जब उन्हें लगातार उल्टियां होना शुरू हुई, तब आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
चने की भाजी खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ठंड का मौसम आते ही लोग चने की भाजी को बड़े चाव के साथ खाते हैं, लेकिन दमोह जिले के तेजगढ़ थाना के परासई गांव में इसी चने की भाजी को खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार हो गए। जब उन्हें लगातार उल्टियां होना शुरू हुई, तब आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के बाद सभी की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
एक घंटे बाद परिवार के लोगों को सिर में उठा दर्द
जिला अस्पताल में इलाजरत 60 वर्षीय कोमल अहिरवार के भतीजे ने बताया कि मंगलवार की रात वह अपने खेत से यह चने की भाजी तोड़कर लाया था। जिसे घर की महिलाओं के द्वारा बनाया गया और उसके बाद पूरे परिवार ने भोजन किया। करीब एक घंटे बाद परिवार के लोगों को सिर में दर्द होने के साथ ही उल्टियां होना शुरू हो गई। जिसके बाद परिवार के सात सदस्यों की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद 108 की सहायता से सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों के द्वारा सभी का इलाज शुरू किया गया। बता दें कि जिन लोगों की सेहत बिगड़ी है, उनमें कोमल अहिरवार के साथ ही अंगूरीबाई 50, रानी 25, सरोजबाई 25, राजेंद्र 3, गीताबाई 3 और प्रमोद दो वर्ष शामिल हैं। इलाज के बाद सभी की सेहत में सुधार है।
विज्ञापन
