{"_id":"6212c879fe246f14a55ee048","slug":"seven-children-absconding-from-khandwa-children-correctional-home-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : खंडवा बाल सुधार गृह से सात बच्चे फरार, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : खंडवा बाल सुधार गृह से सात बच्चे फरार, तलाश में जुटी पुलिस
Mon, 21 Feb 2022 04:32 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, खंडवा।
एजेंसी, खंडवा।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 21 Feb 2022 04:32 AM IST
सार
पुलिस ने बताया, शौचालय की दीवार तोड़ने के बाद बच्चों ने पेड़ का सहारा लिया और परिसर की दीवार फांद कर फरार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : prayagraj
विस्तार
मध्यप्रदेश के खंडवा शहर के बाल सुधार गृह से शौचालय की दीवार तोड़कर सात बच्चे फरार हो गए। सुधार गृह में आठ बच्चों को रखा गया था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक शहर, ललित गाथरे ने बताया, विभिन्न अपराधों के तहत बाल सुधार गृह में बच्चों को रखा गया था। उन्होंने बताया, शौचालय की दीवार तोड़ने के बाद बच्चों ने पेड़ का सहारा लिया और परिसर की दीवार फांद कर फरार हो गए। सात में से तीन बच्चे खरगोन, तीन हरदा और एक बहरामपुर से हैं।
विज्ञापन
