{"_id":"6104b5165db52f392a1d6fdd","slug":"sero-survey-of-children-will-be-done-again-to-find-out-antibodies-in-indore-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: इंदौर में फिर से होगा सीरो सर्वे, इस बार सिर्फ बच्चे होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: इंदौर में फिर से होगा सीरो सर्वे, इस बार सिर्फ बच्चे होंगे शामिल
Sat, 31 Jul 2021 07:58 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 31 Jul 2021 07:58 AM IST
सार
इंदौर में होने जा रहे सीरो सर्वे के लिए 40 टीमों का गठन किया है। इसमें स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसमें दिल्ली की संस्था एनसीडीसी को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
सैपल लेते स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में एंटीबॉडी का पता लगाने के लिए सीरो सर्वे किया जा रहा है। वहीं अब मध्यप्रदेश के इंदौर में एंटीबॉडी का पता लगाने के लिए दोबारा सीरो सर्वे होगा। अबकी बार सीरो सर्व में सिर्फ 18 साल से कम आयु के बच्चों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
खबरों की मानें तो इस बार 18 सौ से ज्यादा बच्चों के लिए सैम्पल लिए जाएंगे, शहर में कुल 25 वार्ड हैं। बच्चों को तीन श्रेणी में बांटा गया है। साथ ही शहर आयुक्त ने भी जनता से सर्वे में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
आने वाले कुछ महीनों में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका है, इसी बीच इंदौर में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता का पता लगाने को अब एक बार फिर सीरो सर्वे किया जाएगा। इंदौर संभाग कमिश्नर डॉ.पवन शर्मा का कहना है शहर के 18 साल से कम आयु के बच्चों का सीरो सर्वे कराया जाएगा, जिसमें 25 वार्डों में 1848 बच्चों के ब्लड सैंपल लिए जाएंगे। इसके लिए एक एप बनाकर रेंडमली सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारी रहेंगे मौजूद
सीरो सर्वे बेहतर तरीके से हो इसके लिए करीब 40 टीमों का गठन किया गया है। इसमें स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसमें दिल्ली की संस्था एनसीडीसी को भी शामिल किया गया है।
इसके अलावा 20 टीमों को रिजर्व भी रखा जाएगा। ये टीमें 1 से 6 साल, 6 से 9 साल और 10 से 17 साल के बच्चों के ब्लड सैंपल लेंगी। उसे लैब में टेस्ट कराया जाएगा।जिससे इनकी एंटीबॉडी का पता लग जाएगा। इससे पता लगेगा कि शहर इम्युनिटी के किस लेबल पर है।
