फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   High-tech theft in Bandol, Seoni: Equipment worth ₹40 lakh used to steal poles valued at ₹5 lakh; 4 arrested

सिवनी के बंडोल में हाईटेक चोरी: पांच लाख के पोल उड़ाने के लिए लगाया 40 लाख का तामझाम, चार गिरफ्तार; एक फरार

Thu, 22 Oct 2026 09:39 PM IST
सिवनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: सिवनी ब्यूरो Updated Thu, 22 Oct 2026 09:39 PM IST
सार

सिवनी जिले के बंडोल थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के 19 लोहे के पोल चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर हाइड्रा मशीन और तीन पिकअप सहित करीब 45 लाख रुपये का सामान जब्त किया। मुख्य आरोपी अमित शाह फरार है। 

विज्ञापन
High-tech theft in Bandol, Seoni: Equipment worth ₹40 lakh used to steal poles valued at ₹5 lakh; 4 arrested
सिवनी में चौंकाने वाली चोरी

विस्तार

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से चोरी का एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां चोरों ने महज पांच लाख रुपये की सरकारी संपत्ति चुराने के लिए लाखों रुपये की हाईटेक मशीनरी दांव पर लगा दी। बंडोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरकारी स्कूल के पास रखे बिजली विभाग के 19 भारी-भरकम लोहे के बीम पोल को गायब करने के लिए चोरों ने बकायदा एक बड़ी 'इंडस्ट्रियल प्लानिंग' की थी। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी से इस हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़ हो गया है।

विज्ञापन


5 लाख की चोरी, 40 लाख की मशीनरी
आमतौर पर चोर छिपकर या छोटे-मोटे औजारों से वारदात को अंजाम देते हैं, लेकिन इस अंतर-जिला गिरोह का तरीका बिल्कुल जुदा था। बकोड़ी गांव के सरकारी स्कूल के पास रखे भारी लोहे के पोल उठाने के लिए चोरों ने बाकायदा एक 18 लाख रुपये की हाइड्रा मशीन और 22 लाख रुपये की कीमत वाले तीन पिकअप वाहनों का इस्तेमाल किया। यानी सिर्फ 5 लाख रुपये के माल के लिए आरोपियों ने वारदात में करीब 40 लाख रुपये के संसाधनों को झोंक दिया। गुरुवार शाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 45 लाख रुपये का यह पूरा मशरूका जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-कुएं से मिले तीन मासूमों के क्षत-विक्षत शव, मौत की वजह अब भी अनजान, विसरा रिपोर्ट पर टिकी नजरें
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईटेक इनपुट और मुखबिर के जाल में फंसे आरोपी
सोनीपत (हरियाणा) निवासी संजय जाट की शिकायत के बाद बंडोल पुलिस ने जब इस अनोखी चोरी की जांच शुरू की, तो मामला काफी पेचीदा था। इतने भारी पोल को बिना किसी को भनक लगे उठा ले जाना एक बड़ी चुनौती थी। इसके बाद पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस (तकनीकी साक्ष्य) और मुखबिरों का एक मजबूत जाल बुना। जैसे ही चोरों की लोकेशन ट्रेस हुई, पुलिस ने घेराबंदी कर जबलपुर और रीवा के रहने वाले चार शातिर आरोपियों को दबोच लिया।

जबलपुर और रीवा का कनेक्शन, एक नाम ने चौंकाया 
पकड़े गए आरोपियों में करण साहू (23), मनीष प्रसाद साहू (37) और प्रमोद केवट (34) जबलपुर के ग्वारीघाट क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि चौथा आरोपी शुभम कौल (18) रीवा के पल्हान का निवासी है। इस पूरे मामले में सबसे दिलचस्प मोड़ तब आया जब पुलिस ने बताया कि इस गिरोह का एक मुख्य आरोपी अमित शाह अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। यह पूरी कामयाब कार्रवाई सिवनी एसपी कृष्ण लालचंदानी के कड़े निर्देशन, एएसपी दीपक मिश्रा और एसडीओपी चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में बंडोल थाना प्रभारी मनोज कुमार जंघेला की टीम द्वारा अंजाम दी गई। 

photo

पुलिस गिरफ्त में चोर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed