{"_id":"67ff6880dae76ac713059b0c","slug":"fire-breaks-out-in-container-near-dhaba-in-lakhnadaun-four-omni-cars-loaded-in-container-gutted-seoni-news-c-1-1-noi1218-2840627-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Seoni News: ढाबे के पास खड़े कंटेनर में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू, चार ओमनी कारें जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Seoni News: ढाबे के पास खड़े कंटेनर में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू, चार ओमनी कारें जलीं
Wed, 16 Apr 2025 05:15 PM IST
सिवनी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
Published by: सिवनी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 05:15 PM IST
सार
लखनादौन थाना प्रभारी केपी धुर्वे ने बताया, यह क्षेत्र काफी व्यस्त मार्ग पर स्थित है। अगर, आग पर समय पर काबू न पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जलती हुई कार
विस्तार
सिवनी जिले के लखनादौन थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक ढाबे के पास खड़े कंटेनर में अचानक आग लग गई। यह घटना मड़ई टोला प्लाजा और गणेशगंज के बीच स्थित एक ढाबे के पास घटी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: बिस्किट दिखाकर पकड़ा, फिर चारपाई से बांधकर पीटा, प्लास से तोड़े दांत; कुत्ते से हुई हैवानियत की तस्वीरें
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, नागपुर से जबलपुर की ओर जा रहा कंटेनर (नंबर NL01A A 9566) सड़क किनारे एक ढाबे पर रुका था। कंटेनर में कुल चार ओमनी कारें लदी हुई थीं। ड्राइवर ढाबे पर खाना खाने के लिए रुका था, इस दौरान कंटेनर से धुआं उठता दिखा और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही लखनादौन थाना प्रभारी केपी धुर्वे के नेतृत्व में पुलिस टीम और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। इसके बाद दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कंटेनर में लदी चारों ओमनी कारें पूरी तरह जल गईं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: 19 की उम्र, छह राज्यों में धमक और 100 से ज़्यादा चोरी के बाद थाने पहुंचकर बोली- साहब! सजा दे दो
जांच की जा रही
लखनादौन थाना प्रभारी केपी धुर्वे ने बताया, यह क्षेत्र काफी व्यस्त मार्ग पर स्थित है। अगर, आग पर समय पर काबू न पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही कंटेनर चालक से पूछताछ की जा रही है।
