फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seoni: Youth Climbs Power Pole, Gets Close to High-Voltage Wires; Police Saves Him by Cutting Supply

सिवनी: हाई वोल्टेज बिजली पोल पर चढ़ा युवक, सप्लाई बंद कर पुलिस ने बचाया, नशे में होने की आशंका

Sat, 03 Oct 2026 11:07 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 03 Oct 2026 11:07 AM IST
सार

शुक्रवार देर रात एक युवक बिजली के खंभे पर चढ़कर हाई वोल्टेज तारों के बेहद करीब पहुंच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिजली सप्लाई बंद कराई और समझाइश देकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। युवक के अत्यधिक शराब के नशे में होने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
Seoni: Youth Climbs Power Pole, Gets Close to High-Voltage Wires; Police Saves Him by Cutting Supply
बिजली के पोल पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के आदेगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक युवक के बिजली के खंभे पर चढ़ने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीएमश्री स्कूल के सामने हुई इस घटना के दौरान चालू लाइन पर युवक हाई वोल्टेज तारों के बेहद पास पहुंच गया था। इससे बड़े हादसे की आशंका बन गई थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बिजली आपूर्ति बंद कराई और युवक को सकुशल नीचे उतारा।
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति बंद कराकर बचाया
घटना के दौरान युवक खंभे पर काफी ऊंचाई तक पहुंच गया था और चालू बिजली के तारों से महज कुछ दूरी पर था। आदेगांव पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिना समय गंवाए बिजली विभाग से संपर्क साधा। पुलिस ने तत्काल संबंधित लाइन की विद्युत सप्लाई बंद करवाई, जिससे एक बड़ा खतरा टल गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से समझाइश देकर युवक को शांत किया। काफी प्रयासों के पश्चात युवक को सुरक्षित रूप से खंभे से नीचे उतार लिया गया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा रही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भोपाल: महिला वकील का नाम गुंडा सूची में डालने पर पुलिस को राहत, 2 लाख का हर्जाना जिला अदालत ने हटाया
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे में होने की आशंका
शुरुआती जानकारी के अनुसार युवक के अत्यधिक शराब के नशे में होने की बात सामने आ रही है हालांकि पुलिस ने इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की है। युवक इतनी रात में और किस कारण से बिजली के खंभे पर चढ़ा था, इसका पता अभी तक नहीं चल सका है। पुलिस टीम युवक की पहचान दर्ज करने और उससे पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। समय रहते विद्युत सप्लाई बंद होने और पुलिस की कार्रवाई से दुखद हादसा होने से बच गया। पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed