फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Woman gang-raped on the pretext of her husband's bail, all three accused arrested

MP News: पति की जमानत का झांसा देकर पत्नी से गैंगरेप, तीनों आरोपी गिरफ्तार, सीएम शिवराज के गृह ग्राम का मामला

Tue, 07 Mar 2023 02:26 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 07 Mar 2023 02:26 PM IST
सार

सीहोर के बुधनी में एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला को उसके पति की जमानत का झांसा देकर बुलाया और फिर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Woman gang-raped on the pretext of her husband's bail, all three accused arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृहक्षेत्र बुधनी से बड़ी खबर आई है। यहां पति के जमानत कराने के लालच में एक महिला के साथ तीन लोगों ने गैंग रेप किया। हालांकि महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुधनी नगर के बुधनी के नेशनल हाइवे क्रमांक 69 मिडघाट सेक्शन के पास तीन लोगों ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, जिसकी रिपोर्ट पर बुधनी पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। एसडीओपी शशांक सिंह गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित महिला का पति चोरी के मामले में होशंगाबाद जेल में बंद है। जिसपर आरोपी सलीम उर्फ बल्लू ने पीड़ित महिला के पति की जमानत का झांसा दिया और दो दिन पहले महिला को बरखेड़ा बुलाया। इस दौरान आरोपी सलीम ने मिडघाट के पास महिला को उतार लिया, जहां आरोपी के साथ उसके दो अन्य साथी भी मौजूद थे। वहां तीनों ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।  महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें दो होशंगाबाद और  एक बुधनी  का  है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed