फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Two people returning from Bhagauria fair died in a road accident, the condition of two is critical

Accident: भगौरिया मेले से लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, दो की हालत गंभीर, बाइक टकराने से हुआ हादसा

Wed, 08 Mar 2023 11:17 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 08 Mar 2023 11:17 AM IST
सार

बुधनी के रेहटी थाना क्षेत्र में दो बाइकों में भिड़ंत होने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
 

विज्ञापन
Two people returning from Bhagauria fair died in a road accident, the condition of two is critical
सीहोर में दर्दनाक सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा बुधनी के रेहटी थाना क्षेत्र में हुआ है। यहां दो बाइकों में भिड़ंत होने से दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


रेहटी पुलिस के अनुसार कोलार डेम बिलकिसगंज निवासी शिव प्रकाश बारेला, भांजा रोहित बारेला तथा पड़ोस में रहने वाला अशोक बारेला 7 मार्च को बाइक MP37MX6217 से चकल्दी भगौरिया मेला में आये थे। देर रात अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रेहटी तरफ से कोलार जाने वाले रास्ते में बारदा गांव के पास शिव प्रसाद और एक अन्य बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में शिव प्रसाद और रोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवप्रसाद की बाइक पर सवार अशोक तथा एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए रेहटी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत नाजुक बताई गई है। पुलिस ने मामले में मृतक शिवप्रसाद के भाई तेज सिंह की रिपोर्ट पर मामला कायम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed