{"_id":"6308ad0a63019d12d52dacb4","slug":"two-people-including-head-constable-died-in-an-attempt-to-save-cattle-in-sehore","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मवेशी को बचाने के चक्कर में हेड कांस्टेबल सहित दो लोगों की मौत, परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मवेशी को बचाने के चक्कर में हेड कांस्टेबल सहित दो लोगों की मौत, परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल
Fri, 26 Aug 2022 04:53 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 26 Aug 2022 04:53 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। दरअसल, यहां पर मवेशी को बचाने के चक्कर में एक पुलिसकर्मी सहित दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
विस्तार
सीहोर जिले के बोरदी गांव में हुए सड़क हादसे में इछावर थाने के हेड कांस्टेबल सहित दो लोगों की मौत हो गई। दोनों बाइक से नसरुल्लागंज की तरफ जा रहे थे। तभी रास्ते में मवेशी आ जाने के चलते अनिंयत्रित होकर दोनों बाइक से गिर गए और हादसा हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, इछावर थाने में पदस्थ नसरुल्लागंज निवासी हेड कांस्टेबल अमरचंद शर्मा और नसरुल्लागंज थाने में दैनिक रुप से पानी पिलाने का काम करने वाले छदामी लाल इछावर से नसरुल्लागंज जा रहे थे। बताया जाता है कि बोरदी के पास बुलेट के सामने मवेशी के आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।
विज्ञापन
घटना में छदामीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हेड कांस्टेबल को गंभीर अवस्था में सीहोर लाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाला है।
विज्ञापन
