फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Truck driver was doing black marketing of government wheat police seized 30 sacks of grain

MP News: सरकारी गेहूं की कालाबाजारी कर रहे आरोपी पुलिस को देख छत से कूदकर भागे, 30 बोरी अनाज जब्त

Wed, 08 Mar 2023 01:03 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 08 Mar 2023 01:03 PM IST
सार

सीहोर में ट्रक चालक की मिलीभगत से कुछ लोग सरकारी गेहूं की कालाबाजारी करने की फिराक में थे। सूचना मिलने पर राजस्व अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए घर से 30 बोरी सरकारी गेहूं जब्त किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Truck driver was doing black marketing of government wheat police seized 30 sacks of grain
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल ब्यावरा मार्ग स्थित जवाहर नवोदय स्कूल के सामने एक मकान में कुछ लोगों द्वारा ट्रक चालकों की मिली भगत से गेहूं की बोरियां उतारकर इन्हें दूसरी बोरियों में भरा जा रहा था। सूचना पर अधिकारी अमले के साथ मौके पर पहुंचे। अचानक राजस्व अधिकारी और अमले को देख आरोपियों ने दरवाजा बंद कर लिया। दूसरे गेट पर बाहर से ताला लगा हुआ था। तीन घंटे मकान के बाहर राजस्व अधिकारी अमले के साथ मकान का ताला खुलवाने के लिए मकान मालकिन से चाबी लाकर ताला खोलने को लेकर चर्चा करते रहे।
विज्ञापन


इस दौरान मकान के अंदर छिपे तीनों आरोपी छत से कूदकर खेतों से भाग निकले। राजस्व अधिकारी ने श्यामपुर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। शाम चार बजे जिला मुख्यालय पर खाद्य इंस्पेक्टर ओमप्रकाश यादव के पहुंचने के बाद पंचनामा बनाकर मकान के गेट पर लगा ताला तोड़कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


खाद्य अधिकारी ने मकान के अंदर रखे सरकारी गेहूं की 30 बोरी को जब्त कर वेयर हाउस की सुपुर्दगी में देकर जांच में लिया है। तहसीलदार अर्चना शर्मा के अनुसार ट्रकों से सरकारी गेहूं की भरी बोरियों को उतारकर दूसरी बोरियों में भरकर बेचने की तैयारी की गई थी। मकान के अंदर और बाहर बैरागढ़ खुमान और सौंठी सोसायटी की टैग लगी दर्जनों खाली प्लास्टिक की बोरियां मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed