फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Thieves took away jewelry and cash from Galla trader's house in Sehore in broad daylight

Sehore: दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी के घर से गहने और नकदी ले उड़े चोर, तीन करते रहे निगरानी, दो ने बटोरा सामान

Sun, 30 Jul 2023 01:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 30 Jul 2023 01:18 PM IST
सार

बेडरूम में रखे अलमारी और गल्ला का ताला तोड़ चोरों ने करीब 15 तोला सोने के जेवरात और लगभग 20 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर रफूचक्कर हो गए।

विज्ञापन
Thieves took away jewelry and cash from Galla trader's house in Sehore in broad daylight
घटना की जानकारी देते पीड़ित व्यापारी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सीहोर जिले के इछावर में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी के घर से लाखों की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गल्ला व्यापारी को दोपहर के समय कहीं गया था। इस दौरान घर सूना पाकर चोरों ने गल्ला व्यापारी के घर रेकी के बाद चोरी को अंजाम दे दिया।

विज्ञापन


चोरों ने महेश्वरी कॉलोनी में प्रसिद्ध गल्ला व्यापारी हरी टूवानी के घर लाखो रुपये के कीमती जेवरात सहित हजारों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में चोरों की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं, जिनके आधार पर पुलिस चोरों की खोज में लग गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गल्ला व्यापारी हरी टूवानी अपने महेश्वरी कालोनी स्थित मकान में ताला लगाकर नादान रोड स्थित अपने पुराने घर परिवार के साथ गए थे और घर सुना था। इसी का फायदा चोरों ने उठाया और रेकी के बाद मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गए। जहां बेडरूम में रखे अलमारी और गल्ला का ताला तोड़ चोरों ने करीब 15 तोला सोने के जेवरात और लगभग 20 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर रफूचक्कर हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में पांच संदिग्ध चोर नजर आए
प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज में पांच लोग संदिग्ध अवस्था में नजर आ रहे हैं, जिसमें से दो रास्तों पर दो लोगों द्वारा निगरानी रखी गई और एक लड़का घर के बाहर खड़ा रहा, जबकि दो लड़कों ने घर में प्रवेश किया घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। डॉग एक्सपर्ट और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद भी पुलिस द्वारा ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed