{"_id":"66def68b465866929a0faff1","slug":"thieves-stole-goods-worth-lakhs-from-an-empty-house-in-sehore-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: व्यापारी गया था इराक, चोरों ने सूने आवास सेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेे उड़ाया लाखों का माल, नए कपड़े भी ले गए साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: व्यापारी गया था इराक, चोरों ने सूने आवास सेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेे उड़ाया लाखों का माल, नए कपड़े भी ले गए साथ
Mon, 09 Sep 2024 06:53 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:53 PM IST
सार
Sehore: शहर में चोरों पर लगाम नहीं लग पा रही है। शायद ही कोई दिन बिना चोरी के रह पा रहा है। अब शहर की पारस बिहार कॉलोनी में तो चोरों की कुदृष्टि बनी हुई है। बीती रात चोरों ने एक रिटायर्ड जज के अलावा व्यापारी के घर भी धावा बोला और लाखों का सामान, कपड़े आदि चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
चोरों को चोरी के लिए शहर काफी रास आ रहा है। इसका कारण है चोर चोरी की वारदातों को बड़े आराम से अंजाम दे रहे हैं। हालत ये है कि शहर में रोजाना एक, दो चोरी की वारदातें प्रकाश में आ रही है। इससे लोगों में भय का माहौल बन रहा है। हालांकि पुलिस रात्रि गश्त के दावे कर रही है, लेकिन चोरियों पर अंकुश नहीं लगना पुलिस गश्त की पोल खोल रही है।
विज्ञापन
अब बीती रात भी अज्ञात चोरों ने पारस बिहार कॉलोनी फेज टू निवासी एल्यूमिनियम, लोहे आदि की खिड़की दरवाजे का व्यापार करने वाले अकबर अली के सूने आवास में धावा बोला और पूरे मकान का सामान तितर-बितर करने के बाद लाखों का माल और कपड़े आदि चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
घटना के समय अकबर अली का आवास पूरी तरह से सूना था। अकबर अली परिवार सहित इराक गए हुए थे। इसी बात का चोरों ने लाभ लिया और बड़ी आसानी से बड़ी चोरी को अंजाम दे दिया। बताया जाता है कि चोरों पूरा घर खंगालने के दौरान जेवरात और नकदी की भी काफी खोजबीन की, लेकिन उन्हें नकदी और जेवरात नहीं मिले। अकबर अली इराक जाने के पहले जेवरात और नकदी आदि अपने भाई को दे गए गए थे। अकबर अली के घर से चोर कितना माल ले गए। यह उनके आने के बाद ही पता लगेगा।
विज्ञापन
