फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Thieves stole goods from two houses in broad daylight in Sehore

Sehore: दिनदहाड़े दो घरों में एक साथ चोरी, डेढ़ लाख नकद सहित लाखों के गहने ले उड़े चोर

Fri, 23 Feb 2024 06:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 23 Feb 2024 06:50 PM IST
सार

सीहोर में चोरों के हौंसले दिन-व-दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। शहरी क्षेत्रों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब बड़े हाथ मारने लगे हैं। थाना कोतवाली अन्तर्गत ग्राम बड़नगर में चोरों ने एक साथ दो घरों में चोरी की बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
Thieves stole goods from two houses in broad daylight in Sehore
दो मकानों में चोरी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जिला मुख्यालय के सभीपस्थ ग्राम बड़नगर के दो घरों में दिनदहाड़े एक साथ चोरी की बड़ी घटना ने गांव में दहशत का माहौल बना दिया। घटना उस समय की है जब दोनों घरों के ग्रामीण फसल काटने गए थे।  इस दौरान चोरों ने बड़े आराम से घरों में रखे सोने-चांदी के जेवर सहित नकद राशि ले उड़े। करीब 6-7 लाख की रकम बताई जा रही है। मामले की गहनता से थाना कोतवाली पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


बड़नगर गांव में सांची दूध डेयरी के कुछ आगे मेन सड़क पर रहने वाले गेंदालाल परमार के घर करीब 11.30 बजे घर से पूरा परिवार खेत पर चला गया था। घर पर ताले लगे हुए थे। जब यह एक बजे के बाद घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ था। गेंदालाल नेघर के अंदर जाकर देखा तो पेटियों और अलमारियों के ताले भी टूटे थे और पूरा सामान बिखरा पड़ा था। इनके घर से चांदी की कमर बंद, चांदी की पायल, सोने का मंगलसूत्र, हाय, अंगूठियों, पैरों की कड़ी, कुंडल, झाला आदि सामान अज्ञात चोर चुरा ले गए। करीब 50000 रुपये नकद भी घर से गायब हैं।
विज्ञापन


एक लाख नकद सहित साड़ी कपड़े चेकबुक चोरी
गेंदालाल के घर के ठीक सामने ही मोहन परमार रहते हैं। यह लोग भी 11.30 बजे खेत गए थे और पौने एक बजे तक जब घर लौटे तो घर की बाउण्ड्री, मेन गेट दोनो के ताले टूटे थे। घर के अंदर रखी पेटी और शूटकेस के ताले भी टूटे पड़े थे। मोहन परमार ने बताया कि उनके घर से करीब 3-4 लाख के जेवर झाला, झुमकी, टॉप्स, मंगलसूत्र, करोंदा, अगूंठी, कान की बाली, सोने के सहित चांदी की चेन, पांच जोड़ी पायल सहित कई सामान चोरी हो गया। इनके घर से करीब एक लाख रुपये से अधिक का नकद भी चोरी हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं बल्कि यहां चोरों ने उनकी बेटी के कपड़े, साड़ियां, बैंक की पासबुक, चेकबुक, आधार कार्ड और कुछ कागजात भी चोरी कर ले गए। दोनों ही चोरियों लगभग एक ही समय में हुई है और आसपास ही हुई है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने दो टीम बनाकर एक साथ वारदात को अंजाम दिया होगा और पहले से रेकी भी कर रखी थी। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस दल-बल के साथ घटना स्थल पहुंची। पुलिस के अनुसार हर एंगल से जांच शुरू कर दी गई है। सांची डेयरी के कैमरों में कुछ नहीं आ सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed