{"_id":"63063fcd2e940b093d4aaf8e","slug":"the-bus-was-being-taken-across-the-overflowing-river-case-was-registered-against-the-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: उफनती नदी से पार ले जा रहा था बस, वीडियो वायरल होने के बाद ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: उफनती नदी से पार ले जा रहा था बस, वीडियो वायरल होने के बाद ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज
Wed, 24 Aug 2022 08:42 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 24 Aug 2022 08:42 PM IST
सार
सीहोर की सीप नदी पर उफान होने के बाद भी सवारियों से भरी बस पुल से निकालने पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। लोगों की जान को खतरे में डालने पर चालक के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
FIR
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में लगातार बारिश के बाद नदियां उफान पर थीं। पुल-पुलिया डूबे थे, ऐसे में सीहोर में उफनती नदी से बस निकालने का वीडियो वायरल हुआ था। इसी आधार पर बस ड्राइवर के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सीहोर जिले का एक वीडियो सामने आया ता। इस पर सीहोर के पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी द्वारा तत्काल उसे संज्ञान में लेते हुए जांचकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। पता चला कि 23 अगस्त को अधिक बरसात होने के कारण ग्राम पांडागांव की सीप नदी पुल पर करीब 2-3 फीट पानी था। सड़क किनारे अन्य वाहनों की लाइन लगी थी।
इसी बीच मीनाक्षी बस क्रमांक एमपी-04-पीए-7558 के चालक ने बस निकालने का प्रयास किया। लोगों ने उसे टोका भी कि सवारियां हैं, किसी की जान को खतरे में मत डालो, इसके बाद भी चालक बस को रफ्तार से पांडागांव से नसरूल्लागंज तरफ ले गया। शुक्र रहा कि कोई घटना नहीं हुई, पर इसके वीडियो वायरल हो गए थे। पुलिस थाना गोपालपुर ने मामले को गंभीरता से लिया और ड्राइवर पर वाहन को लापरवाही से चलाना एवं अन्य व्यक्तियों का जीवन संकट में डालने का प्रकरण दर्ज किया गया।