फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   The bus was being taken across the overflowing river, case was registered against the driver

Sehore: उफनती नदी से पार ले जा रहा था बस, वीडियो वायरल होने के बाद ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 24 Aug 2022 08:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 24 Aug 2022 08:42 PM IST
सार

सीहोर की सीप नदी पर उफान होने के बाद भी सवारियों से भरी बस पुल से निकालने पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। लोगों की जान को खतरे में डालने पर चालक के विरुद्ध कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
The bus was being taken across the overflowing river, case was registered against the driver
FIR - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में लगातार बारिश के बाद नदियां उफान पर थीं। पुल-पुलिया डूबे थे, ऐसे में सीहोर में उफनती नदी से बस निकालने का वीडियो वायरल हुआ था। इसी आधार पर बस ड्राइवर के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीहोर जिले का एक वीडियो सामने आया ता। इस पर सीहोर के पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी द्वारा तत्काल उसे संज्ञान में लेते हुए जांचकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। पता चला कि 23 अगस्त को अधिक बरसात होने के कारण ग्राम पांडागांव की सीप नदी पुल पर करीब 2-3 फीट पानी था। सड़क किनारे अन्य वाहनों की लाइन लगी थी। 
विज्ञापन


इसी बीच मीनाक्षी बस क्रमांक एमपी-04-पीए-7558 के चालक ने बस निकालने का प्रयास किया। लोगों ने उसे टोका भी कि सवारियां हैं, किसी की जान को खतरे में मत डालो, इसके बाद भी चालक बस को रफ्तार से पांडागांव से नसरूल्लागंज तरफ ले गया। शुक्र रहा कि कोई घटना नहीं हुई, पर इसके वीडियो वायरल हो गए थे। पुलिस थाना गोपालपुर ने मामले को गंभीरता से लिया और ड्राइवर पर वाहन को लापरवाही से चलाना एवं  अन्य व्यक्तियों का जीवन संकट में डालने का प्रकरण दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed