MP News: सीहोर के वीआईटी कॉलेज में छात्र ने लगाई फांसी, मृतक बिहार का निवासी था
मध्य प्रदेश में सीहोर का वीआईटी कॉलेज एक बार फिर से सुर्खियों में है। अब 19 साल के छात्र ने कॉलेज रूम में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। छात्र का शव रूम नंबर 210 की खिड़की के पास लटका हुआ मिला। घटना की सूचना पर अमलाह चौकी पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर जिले में आष्टा थाना अंतर्गत आने वाले कोठरी कस्बे का वीआईटी कॉलेज चर्चा का विषय बनता जा रहा है। कुछ दिनों पहले हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले छात्रों पर जुर्माना लगाए जाने के मामले में पूरे देश में वीआईटी कॉलेज निशाने पर रहा। इस मामले में कार्रवाई की देश भर में जमकर निंदा हुई थी।
बाद में मध्य प्रदेश सरकार के गृहमंत्री और सरकार के सख्त रवैया के कारण कॉलेज प्रबंधन को अपने कदम पीछे खींच कर छात्रों पर लगाया गया जुर्माना का निर्णय वापस लेना पड़ा था। वहीं, अब बुधवार को एक बार एक नई खबर सामने आई है। वीआईटी कॉलेज में अध्ययनरत एक छात्र ने अज्ञात कारणों के चलते हॉस्टल के रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र बिहार का रहने वाला बताया जाता है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है।
आष्टा टीआई अनिल यादव के मुताबिक, मृतक छात्र का नाम नैतिक आनंद उम्र 19-20 साल के बीच में है। आष्टा पुलिस ने एफएसएल को बुलाया है। टीआई ने बताया, मृतक छात्र कॉलेज के हॉस्टल में रहता था, जिस रूम में वो रहता था उसमें एक और छात्र भी रहता है, जो घटना के समय खाना खाने गया था। संभवतः इस ही दौरान मृतक छात्र ने उक्त कदम उठाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आखिर नई उम्र के इस छात्र ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया ये गहराई से जांच का विषय है।
