फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: Wife arrested for husband's murder, husband was beaten with ax due to illicit relations

Sehore: पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार, अवैध संबंधों के कारण पति को मारी थी कुल्हाड़ी

Sat, 03 Sep 2022 05:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 03 Sep 2022 05:19 PM IST
सार

सीहोर में अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने पति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पति पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार किया था। 

विज्ञापन
Sehore: Wife arrested for husband's murder, husband was beaten with ax due to illicit relations
arrest - फोटो : istock

विस्तार

सीहोर जिले में 60 वर्षीय वृद्ध की कुल्हाड़ी मारकर की गई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक की पत्नी को मामले में गिरफ्तार किया गया है। घटना के पीछे अवैध संबंधों की बात सामने आ रही है। पुलिस पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीहोर के आष्टा क्षेत्र में आने वाले ग्राम भंवरा उदयराव कॉलोनी में रहने वाले 60 वर्षीय देवीसिंह पिता रामलाल ने 26 अगस्त को घायल अवस्था में थाने पहुंचकर बताया था कि सोते वक्त किसी ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे अस्पताल भिजवाया। भोपाल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि जांच के दौरान जब आसपास के लोगों से जानकारी मिली कि पत्नी और देवीसिंह में अक्सर विवाद होते थे, जिस पर पुलिस ने देवीसिंह की पत्नी शुकंतला को पूछताछ के लिए बुलाया गया। सख्ती से पूछताछ में उसने पति की हत्या करने की बात कबूल कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने पुलिस को बताया कि मेरे पति के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध थे, इसी बात पर झगड़ा होता था। 26 अगस्त को भी विवाद हुआ था। जब पति सो रहा था, तब मैंने गुस्से में उस पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया था। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed